तमनार में स्वीप मानव श्रृंखला में 2000 महिलाओं ने लिया मतदान शपथ

तमनार में स्वीप मानव श्रृंखला में 2000 महिलाओं ने लिया मतदान शपथ
तमनार @संदेशा 24 @दुलेन्द्र पटेल
स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा के तहसील तमनार के आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल तमनार मैदान में मानव श्रृंखला चिन्हारी लोकतंत्र के तहत 2000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिका मितानिन,स्कूल के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा बनाया गया।
आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी तारण प्रकाश सिन्हा कलेक्टर रायगढ़ के मार्गदर्शन में घरघोड़ा के अनुविभागीय अधिकारी ऋषा ठाकुर के नेतृत्व में लगभग 2000 महिलाओं ने अपने क्षेत्रीय भाषा छत्तीसगढ़ी में मतदान शपथ एवं संकल्प ली।उन्होंने स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार के मतदाता सदस्यों ,पड़ोसियों एवं दोस्तों को भी अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु संकल्पित हुए ।
2 अगस्त 2023 से 31अगस्त 2023 तक सभी मतदान केंद्रों पर द्वितीय फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण 2023 का कार्य प्रारंभ है जिसमें दावा आपत्ति तथा संशोधन का कार्य बीएलओ एवं अविहित द्वारा किया जा रहा है इसके तहत आगामी 19 एवं 20 अगस्त 2023 को विशेष शिविर का आयोजन होगे।
कार्यक्रम में एसडीएम ऋषा ठाकुर,तहसीलदार रिचा सिंह,नायब तहसीलदार रश्मि पटेल,जिला मास्टर ट्रेनर विकास रंजन सिन्हा,ग्राम्य भारती संचालक लक्ष्मीनारायण चौधरी,महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी अर्चना मरकाम,सीईओ वीरेन्द्र सिंह राय,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल,तमनार तहसील के सभी निर्वाचन मास्टर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका,मितानि,महिला समूह एवं स्कूली छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।


