ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला बासनपाली में 317 लोग लाभान्वित

ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला बासनपाली में 317 लोग लाभान्वित
तमनार @संदेशा 24 # दुलेन्द्र पटेल 28.8.2023
छःग शासन एवं संचालक आयुष के दिशा निर्देशानुसार जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मीरा भगत एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ डी एस पैकरा के मार्गदर्शन में विकास खंड तमनार के ग्राम पंचायत बासनपाली में 28 अगस्त सोमवार को विकास खंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया जिसमें कुल 317 रोगियों का निदान किया गया जिसमें 142 लोगो का रक्त परीक्षण कर नि शुल्क दवाई वितरण किया गया।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा इष्टदेव धनवंतरी भगवान की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलन कर मेला का शुभारम्भ किया गया।
सरपंच जगन्नाथ सिदार कहा कि आयुर्वेद को अपने जीवन में आत्मसात कर शासन की योजनाओं का लाभ उठावें।

जनता सेवा के लिए आयुष विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बहुत की सराहनीय है। लोग यहां पुराने समय से ही आयुर्वेद पर ज्यादा भरोसा करते हैं और आज भी कर रहे है आयुर्वेद को अपने जीवन में अपना रहे हैं।शासन की ओर से लोगों को जागरूक करने के साथ स्वस्थ्य रखने के लिए शिविर का आयोजन किया है। डा राजेश पटेल ने बताया की शिविर के दौरान 317 लोगों ने ईलाज करवाया ,शिविर के दौरान
ज्वर, कास, बातरोग ,उदररोग , त्वचा रोग, स्त्री रोग ,शिशु रोग ,नेत्र रोग ,दुर्बलता ,मधुमेह रक्तचाप आदि रोगों की परामर्श के साथ निशुल्क उपचार किया गया एवं निः शुल्क दवाई भी दी गई ।साथ ही कार्यक्रम स्थल पर वितरित होने वाले काढा के बारे में भी बताया

।अंत में डॉ राजेश पटेल ने शिविर को सफल बनाने के लिए ग्राम वासियों का आभार प्रकट किया। शिविर में जग्गनाथ सिदार,बीडीसी हेमलाल साव,पूर्व बीडीसी जागेश्वर निषाद,राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष डिलेश्वर साव,जगमोहन सिदार,पिंकी सिदार,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल,झनक पटेल,गोरेलाल थवाईत,रमेश पण्डा,सुरेश पण्डा,देवचरण पटनायक अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।आयुष विभाग की ओर से नोडल अधिकारी डॉ राजेश पटेल ,डॉ अवधेश महापात्र,डॉ संजीव गुप्ता,डॉ मनोज दास ,डॉ प्रेमनारायण राठिया, पद्मलोचन सिदार, विजय बेहरा, करुणा सागर ,कार्तिक राम यादव एवं कोटवार भुखाऊ राम साहु,देवचरण साव अन्य ने अपनी सेवाएँ दी।


