तमनार
घरघोड़ा एसडीएम मार्बल को मिला हाई कोर्ट से स्टे,अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश पारित

तमनार @ संदेशा दुलेंद्र पटेल 26.7.2020
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा एसडीएम अशोक कुमार मार्बल के स्थानांतरण को बिलासपुर हाई कोर्ट का स्टे मिल गया है। एक माह पूर्व घरघोड़ा एसडीएम अशोक कुमार मार्बल का स्थानांतरण हो गया था। जिसको लेकर उन्होंने हाई कोर्ट में रिट पिटीशन फाइल की थी। हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई तक उनके स्थानांतरण आदेश पर अंतरिम रूप से राहत प्रदान करते हुए यथास्थिति बनाए रखने का आदेश पारित किया है। आगामी आदेश तक वह घरघोड़ा अनुभाग के एसडीएम के रूप में अपने पद पर बने रहेंगे।




