केलो बनांचल जनपद तमनार में रविवार को लॉक डाउन का दिखा असर

केलो बनांचल जनपद तमनार में रविवार को लॉक डाउन का दिखा असर

तमनार @ संदेशा दुलेंद्र पटेल 26.7.2020
केलो बनांचल जनपद तमनार में रविवार को लॉक डाउन का असर दिखा।सेलून,होटल,ठेला,मोबाइल,इलेट्रॉनिक,कपड़ा,हार्डवेयर, राशन व्यवसायियों ने रविवार को दुकान बंद रखा।दैनिक सब्जी वालो ने भी लॉक डाउन का परिपालन किया।विशेषकर सराईपाली कुंजेमुरा,तमनार की दुकाने सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा। अति आवश्यक सेवाएं मेडिकल दुकान,पैट्रोल व शासकीय खाद्यान्न दुकान ही खुली रही जिसमे मास्क,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आये। जनपद पंचायत तमनार के नवदुर्गा प्लांट सराईपाली व जम्मू से लौटे कोरोना कर्मवीर सैनिक कुंजेमुरा निवासी के कोरोना पॉजिटिव मिलने से क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग,तहसील जनपद के अधिकारी,पुलिस प्रशासन पुलिस द्वारा लोगो सावधानी बरतते सतर्क जागरूक किया जा रहा है।कोरोना महामारी से बचाव हेतु शासन जिला प्रशासन व जनप्रतिनधियो एवं ग्रामीणजनो द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।


