कक्षा 1 से 10 वीं तक के पात्र बच्चों को मुक्त किताबे 14 अगस्त तक वितरण करने का दिया आदेश

कक्षा 1 से 10 वीं तक के पात्र बच्चों को मुक्त किताबे 14 अगस्त तक वितरण करने का दिया आदेश
कोविड-19 दिशा निर्देशों का पालन करते हुए किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों को वितरण हेतु शाला में नहीं बुलाया जाना है। शिक्षकों और पालको के माध्यम से होगी वितरण
रायपुर।सत्र 2020-21 में स्कूली विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक प्रदान करने के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालक और सभी जिला शिक्षा अधिकारी जिला मिशन समन्वयक को पत्र जारी किया है।जारी पत्र में उल्लेख है कि कक्षा पहली से दसवीं तक की सभी पात्र विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण 14 अगस्त तक अनिवार्य पूर्ण करा लेना है।यह वितरण कार्य कोविड-19 से संबंधित सतर्कता हेतु जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पालको और शिक्षकों के माध्यम से सुविधा अनुसार पूरा कराया जाना है। ध्यान रहे कि किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों को वितरण हेतु शाला में नहीं बुलाया जाना है।


