रायगढ़
MSP उद्योग के इलेक्ट्रीकल विभाग का जनरल मैनेजर रमाशंकर सिंह गिरफ्तार…

संदेशा@दूलेंद्र पटेल 27.07.2020
थाना चक्रधरनगर अन्तर्गत जामगांव स्थित MSP प्लांट के इलेक्ट्रीकल विभाग के जनरल मैनेजर रमाशंकर सिंह को आज थाना चक्रधरनगर के प्रभारी विवेक पाटले एवं स्टाफ द्वारा घात लगाकर रोड गार्डन के पास से दोपहर में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है, आरोपी को न्यायालय से जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है ।
थाना चक्रधरनगर के अपराध क्रमांक 182 /2020 धारा 304(ii), 201, 34 भा.द.वि. 146 149 (1,2) विद्युत अधिनियम के मामले में अब तक की जांच में श्रमिक रोहित कुमार केवट की लेबर क्वाटर में करंट लगने से मृत्यु के संबंध में बड़ी लापरवाही इलेक्ट्रीकल विभाग की निकलकर सामने आयी है , जिनके द्वारा जिस हाल में श्रमिकों को रहने दिया गया था वहां की विद्युत व्यवस्था को दुरस्त नहीं किया गया और एक श्रमिक अकाल मौत के मुह में चला गया । प्रकरण में सेफ्टी इंचार्ज/ हाउसिंग मैनेजमेंट के फिरोज अहमद को दिनांक 24.07.2020 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा चुका है ।

