छत्तीसगढ़ प्रदेश में 245 नए कोरोना मरीजों की पहचान, रायपुर से सबसे ज्यादा 88 नए मरीज


छत्तीसगढ़ प्रदेश में 245 नए कोरोना मरीजों की पहचान, रायपुर से सबसे ज्यादा 88 नए मरीज
सोमवार को प्रदेश में 245 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है जिसमें आज भी रायपुर से सबसे ज्यादा 88 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं बिलासपुर से 50, दुर्ग से 49, राजनंदगांव से 18, बलौदाबाजार से 14, महासमुंद से 05, बेमेतरा, कवर्धा से 04-04, गरियाबंद, जांजगीर, कोरिया, बस्तर, कांकेर से 02-02, रायगढ़, बालोद व सरगुजा से 01-01 मरीज मिले हैं। कल रात में रायगढ़ से 05 मरीजों की पहचान हुई थी।
आज प्रदेश में दो लोगों की कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मौत की भी खबर है। शदानी दरबार रायपुर से एक 50 वर्षीय व्यक्ति को इलाज के लिए AIIMS लाया गया था जिसकी मौत अस्पताल आने से पहले हो गई थी, जब उसका कोरोना टेस्ट कराया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दूसरी मौत मस्तूरी के 35 वर्षीय महिला की हुई है जो पहले बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी 25 जुलाई को उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था उसी दिन आइसोलेशन वार्ड में उसकी मौत हो गई थी आज उसका कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आया है। उसे HIV सहित कई बीमारियां थी।
प्रदेश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 7863 हो गई है वहीं आज ही 228 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भेजे गए हैं, इस तरह कोरोना में इलाज से ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 5142 हो गयी है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 2646 हो गई है। अबतक प्रदेश में 45 लोगों की बोरोन से मौत हो चुकी है।


