धरमजयगढ़ के बोरो गाँव के युवक ने किया जहर सेवन, धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत..पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी

धरमजयगढ़ के बोरो गाँव के युवक ने किया जहर सेवन, धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत..पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी.

धरमजयगढ़ @ संदेशा शेख आलम 28.7.2020
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में एक 24 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक कल शाम अज्ञात कारणों से कीटनाशक का सेवन कर लिया था जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। लेकिन आज सुबह करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई। अब परिजनों का आरोप है की अस्पताल में सहीं ढंग से मरीज का उपचार नहीं हुआ सहीं समय पर एंटीडोड नहीं मिल सका इसलिए जान चली गई.फिलहाल पुलिस मर्ग कायम करआगे की कार्यवाई कर रही है।
धरमजयगढ़ के बोरो गाँव में 24 वर्षीय लाला चौहान अज्ञात कारणों से घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई उसे तत्काल इलाज के लिए धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल लेकर आए जहाँ डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया गया लेकिन युवक की जान नहीं बचा सके और उसकी मौत हो गई ।
मृतक के पिता गेस राम चौहान की माने तो उसके बेटे लाला चौहान का अस्पताल में सहीं ढंग से देख रेख व उपचार नहीं हो सका लापरवाही बरती गई।नतीजन एकलौते बेटे को खो बैठे ।गाँव में मौत की वजह दबे स्वर में प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायमकर जांच कर रही है।
