डोलेसरा में अखिल भारतीय अघरिया समाज का वार्षिक सम्मेलन 2024 हेतु तैयारी बैठक

डोलेसरा में अखिल भारतीय अघरिया समाज का वार्षिक सम्मेलन 2024 हेतु तैयारी बैठक
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 6.2.2024
अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र तमनार का 51 वां वार्षिक सम्मेलन 2024 हेतु आवश्यक तैयारी बैठक ग्राम डोलेसरा के दुर्योधन पटेल गौटिया घर में दिनांक 6 फरवरी मंगलवार को दोपहर 3 बजे रखा गया।
जिसमे वार्षिक सम्मेलन स्थान,तिथि मंच,भोजन व्यवस्था पर चर्चा परिचर्चा किया गया। परिक्षेत्र डोलेसरा के सामाजिक बन्धुओ द्वारा डोलेसरा में वार्षिक सम्मेलन करने आग्रह किया गया। वार्षिक सम्मेलन 24 व 25 फरवरी 2024 को करने निर्णय लिया गया।
बैठक में पारिवारिक सर्वेक्षण प्रपत्र,आमंत्रण पत्र,विवाह पंजीयन प्रपत्र, युवा,महिलाओं वरिष्टजनो को सम्मेलन में उपस्थिति हेतु आग्रह किया गया।सम्मेलन में नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण,सामाजिक एकता,सुदृढ़ता, उत्थान एवं नवीन कार्य योजनाओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।बैठक में दुर्योधन पटेल,दिनेश चौधरी,बिहारी लाल पटेल,धनी राम चौधरी,हेमलाल पटेल,दुलेन्द्र पटेल,तेजराम पटेल,तेजराम नायक,गोवर्धन पटेल,अश्वनी पटेल,राजेश पटेल,घासी राम पटेल अन्य सामाजिक बन्धुओ की उपस्थिति रही।


