अक्षर साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए कवि डॉ. तेजराम नायक “तेज”
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 12.2.2023
साहित्य समाज का दर्पण होता है। साहित्य समाज को एक नयी राह दिखाता है, जिसका अक्षर-अक्षर शब्द बनकर सभ्यता, शिष्टाचार तथा मानवीय गुण सीखा कर संसार को संस्कारित करता है। ऐसे में उन अक्षरों को शब्दों में पिरोकर सुसज्जित करने वाले साहित्यकार भी नमनीय हो जाते है, जिनका सम्मान लेखनी का अवदान है। जिसको फलीभूत करने के लिए कृति कला एवं साहित्य परिसर सीपत द्वारा प्रत्येक वर्ष ऐसे साहित्यकार को सम्मानित करता है जो देश, धर्म, समाज को अपनी लेखनी के माध्यम से मानवीय गुण जागृत कर सही राह दिखाने का काम करता है।

इस श्रृंखला को जारी करते हुए कृति कला एवं साहित्य परिषद सीपत बिलासपुर द्वारा विगत 10 फरवरी को नवाडीह चौक सीपत में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शहीद परिवारों का तथा राष्ट्रहित एवं समाज के उत्थान के लिए कार्य करने वाले विशिष्ट लोगों का सम्मान किया गया। इसी कार्यक्रम में मस्तूरी विधायक दिलीप डहरिया जी मुख्य आतिथि तथा कार्यक्रम अध्यक्ष राजेंद्र धीवर जी एवं कृति कला एवं साहित्य परिषद सीपत के अध्यक्ष शरद यादव “अक्स” जी के हाथों हास्य व्यंग्य के कवि तेजराम नायक “तेज” को अक्षर साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री राहुल सोनवानी जी, मेघा सुनील भोई जी,अभिलेष यादव जी,अहमद मोमिन जी,मनोज खरे जी,नरेश चौहान जी, दिलेंद्र कौशल जी, मेला राम साहू जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के सम्बंध में चर्चा करते हुए अध्यक्ष शरद यादव जी ने बताया कि कृति कला एवं साहित्य परिषद सीपत द्वारा प्रतिवर्ष मुक्त कंठ से माँ भारती की आराधना करने वाले कर्मवीर जो वर्षों तलक पूर्ण मनोयोग से समाज को नई दिशा देने का पुनीत कार्य करते हैं ऐसे साहित्यकार को हमारे परिषद की कोर कमेटी द्वारा चयनित करके “अक्षर साहित्य सम्मान” प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष तमनार अंचल के प्रतिष्ठित छंदकार, साहित्यकार हास्य व्यंग्य के कवि तेजराम नायक “तेज” जी का चयन किया गया है। हास्य व्यंग्य के सुप्रसिद्ध कवि डॉ. तेज राम नायक जो कि ग्राम आमगांव,तमनार रायगढ़ के निवासी हैं और विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं से जुड़कर साहित्य की सेवा कर रहें हैं जिन्हें कृति कला एवं साहित्य परिषद सीपत बिलासपुर द्वारा अक्षर सहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। ये विभिन्न साहित्यिक आयोजनों एवं कवि सम्मेलनों में हमेशा सहभागिता देते रहते हैं। जिनकी लेखनी सदैव देश प्रेम, जनजागरूकता, समाज कल्याण, प्रेरणादायक, संदेशप्रद, शृंगार एवं हास्य व्यंग्य जैसे विभिन्न विधाओं पर निरंतर चलती रहती है। विदित हो कि कवि तेज को इससे पूर्व दिल्ली की साहित्य संगम संस्थान द्वारा विद्यावाचस्पति (डॉक्टरेट) की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया जा चुका है।
एक शाम शहीदों के नाम सम्मान समारोह कार्यक्रम उपरांत भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया जिसमें संयोजक शरद यादव “अक्स” जी सीपत संचालक बेहतरीन हास्य कवि बंशीधर मिश्रा अकलतरा, हास्य कवि अमित दुबे झारसुगड़ा, ओज कवि नरेंद्र गुप्ता रायगढ़, श्रृंगार कवयित्री सोमप्रभा” नूर” कोटा, तथा अक्षर साहित्य सम्मान से सम्मानित कवि तेजराम नायक ने अपने काव्यपाठ कार्यक्रम को सुरभित किया।
अक्षर साहित्य सम्मान से सम्मानित होकर रायगढ़ का मान बढ़ाने वाले कवि तेजराम नायक को बंशीधर मिश्रा, अमित दुबे, नरेंद्र गुप्ता, सोमप्रभा तिवारी, अजय पटनायक , गुलशन खम्हारी, सुखदेव राठिया , हरेंद्र डनसेना, आशा मेहर, अरविंद सोनी सार्थक, सुधा देवांगन, मनोज श्रीवास्तव, इंदु साहू, नेमलता पटेल, रूखमणी राजपूत, प्रियंका गुप्ता, समेत सभी साहित्यिक मित्रों ने शुभकामनाएं दी है।