शांति समिति तमनार की बैठक में “)एक रक्षासूत्र मॉस्क का” वितरण मुहिम को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय

शांति समिति तमनार की बैठक में एक रक्षासूत्र मॉस्क का वितरण मुहिम को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय

?कोरोना महामारी बचाव हेतु हर घर – हर जन हेतु मॉस्क वितरण का वृहद अभियान का हिस्सा बनने,सेनेटाइज सोशल डिस्टेंसिंग पालन व मास्क अन्य शासन के दिशा निर्देशों का पालन करने का आव्हान
तमनार @ दुलेंद्र पटेल 29.7.2020
थाना तमनार में शांति समिति की बैठक में व्यापारी संघ, ट्रांसपोर्टर संघ की बैठक रखी गई।थानेदार श्री अभिनवकान्त सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्रीमान संतोष कुमार सिंह की दिशा निर्देशन में रायगढ़ पुलिस की मुहिम इस रक्षाबंधन पर्व में एक रक्षासूत्र मॉस्क का”हर घर हर जन हेतु
मॉस्क वितरण का वृहद अभियान का हिस्सा बनने सामाजिक,समाजसेवी संगठन से अपील किया जा रहा है। रक्षा बंधन पर्व में भाई ,बहन ,परिवार,दोस्तो को उपहार में मास्क देकर सुरक्षा कवच बढ़ाने
कोविद संक्रमण से सुरक्षा हेतु रायगढ़ पुलिस की मास्क वितरण के बृहद अभियान को तमनार में ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में तमनार राममंदिर अटल चौक,गोढ़ी कसडोल बंका डबरी चौक, जेपीएल गेट नंबर 4,हुंकराड़ीपा चौक अन्य दर्जनों जगह में पुलिस प्रशासन,विभिन्न संगठन द्वारा 3 अगस्त को स्टाल लगाकर रक्षा सूत्र मास्क वितरण किया जाएगा।हुंकाराड़ीपा चौक में गाड़ी पार्किंग नही करने एवं हमीरपुर बॉर्डर पर बिना अनुमति ई पास के सीमावर्ती इलाकों में आवाजाही नहीं होगी।
स्थानीय औद्योगिक प्रतिष्ठानो में सेनेटाइज मास्क सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रवेश व निकास करना सुनिश्चित हो, ट्रांसपोर्ट कंपनियों द्वारा चालक व हेल्पर को पूर्णरूप से सेनेटाइज व मास्क अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सुझाव दिया गया।सब्जी व व्यावसायिक दुकानों में भी सेनेटाइज,मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग शासन के गाइड लाइन का शत प्रतिशत पालन करने बात कही गई।
अस्पताल में कोरोना टेस्ट व्यक्ति का रिपोर्ट आने तक बिना आदेश बाहर नही जाएं।व्यापारी व ट्रांसपोर्टर संघ द्वारा तमनार पुलिस को मास्क प्रदान करने का निर्णय लिया गया। बैठक में थाना तमनार स्टाफ,व्यापारी व ट्रांसपोर्टर संघ व मीडिया एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
बैठक में रूपचंद गुप्ता, बबलू साहू अश्वनी कुमार पटनायक त्रिलोचन पटनायक, मुकेश साहू लोकनाथ पटेल राजकुमार डनसेना, संजीव पटेल झुमुक लाल, मिथलेश साहू रवि सागर,आकाश यादव, रामचरण कुम्भकार,ओम प्रकाश साहू संतोष मिश्रा रितेश कुमार साहू विद्याधर साहू युधिष्ठिर बेहरा, विनायक पटनायक,सुखदेव चौहान जितेंद्र पटेल भगत सिंह पत्रकार दुलेंद्र पटेल अन्य गणमान्य नागरिको की उपस्थिति रही।


