बाबा धाम के शिवभक्तिन माता हंसमती जी केलो बनांचल प्रतिभा सम्मान से हुई सम्मानित

बाबा धाम के शिवभक्तिन माता हंसमती जी केलो बनांचल प्रतिभा सम्मान से हुई सम्मानित
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल महाशिवरात्रि पर्व व 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महान तपस्वी श्री सत्यनारायण बाबा जी के माता शिवभक्तिन श्रीमती हंसमती साहू,बाबा धाम महिला समूह कोसमनारा सुशीला साथियो सहित अन्य महिलाओं को उत्कृष्ट सराहनीय कार्य हेतु प्रतिभाशाली विशिष्ट महिलाओ को केलो बनांचल प्रतिभा सम्मान 2024 से श्रीफल, सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च कु.प्राची पटेल के 14 वां जन्म उत्सव पर स्व.त्रिवेणी देवी पिता स्व.शंकर गौटिया की स्मृति में दुलेन्द्र पटेल संवाददाता नायक आर्ट्स न्यूज़ एजेंसी,संदेशा 24 परिवार द्वारा सम्मानित कर गौरान्वित हुआ।

इस अवसर पर तपस्वी श्री सत्यनारायण बाबा की माता हँसमती शिवभक्तिन,सुशिला बाबा धाम महिला समूह के सुशीला, अहिल्या पटेल,प्राची पटेल, मुकेश शर्मा,रमेश बेहरा,ए के लांबा,नीरज चंदेल,प्रदीप सृंगी,रमेश डनसेना,नायक आर्टस न्यूज़ संदेशा के संवाददाता दुलेन्द्र पटेल अन्य सेवक कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।


