प्रधानमंत्री सड़क में भारी वाहनों के चलने से सड़क हो रहे जर्जर,तमनार पुलिस ने की कार्यवाही

प्रधानमंत्री सड़क में भारी वाहनों के चलने से सड़क हो रहे जर्जर,तमनार पुलिस ने की कार्यवाही
तमनार @संदेशा 24 रायगढ़ जिले के तमनार तहसील में बने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बने सड़को पर बेधड़क ओवरलोड भारी वाहन दौड़ रहे है,जिससे सड़क जर्जर और राहगीरों में डर का माहौल बना हुआ है,17 मार्च को कुंजेमुरा मार्ग में हेवी लोड़ गाड़ियों को ग्रामीणों ने रोका, जिसके बाद तमनार पुलिस ने चलानी कार्रवाई की और छोड़ दी। खबर प्रमुखता से दिखाने के बाद कोयले की गाडिय़ा चलनी बंद हो गई।

23 मार्च को एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक रखी गई जिसमें शासन,प्रशासन, जनप्रतिनिधियों,प्रभावित ग्रामीण, लैलूंगा विधायक और पूर्व मंत्री मौजूद रहे,प्रधानमंत्री वाले सड़क पर गाड़ियं नहीं चलने का जमकर विरोध हुआ,गाड़िया चलना बंद हो गई। लेकिन अब कुंजेमुरा- सराईडीपा मार्ग में गिट्टी की ओवरलोड गाड़िया चल रही है, जिस सड़क पर चलानी कार्यवाही की गई थी, गुरूवार की सुबह ग्रामीणों ने 8 गिट्टी गाडिय़ा रोकी और तमनार पुलिस को सूचना दी, तमनार पुलिस द्वारा 8 गाड़ियों पर 40 हजार रुपये की चलानी कार्यवाई की गई है।


