शासकीय विद्यालय तमनार में मतदान दलों का विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

शासकीय विद्यालय तमनार में मतदान दलों का विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ
तमनार @संदेशा 24
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तिथि की घोषणा होने के साथ ही रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा के तहसील तमनार अंतर्गत आने वाले 560 शासकीय कर्मचारी को मतदान दल के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है ।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में तहसील तमनार के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 2 अप्रैल 2024 से 5 अप्रैल 2024 तक प्रति दिन 11 से 5 बजे तक जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं विधान सभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मतदान दल में पुरुष एवं महिला कर्मचारी शामिल हैं जिनको मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान की पूरी प्रक्रिया एवं EVM / VVPAT का संचालन के साथ-साथ मतदान से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी जा रही है।
तमनार तहसीलदार श्रीमती रिचा सिंह,विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मोनिका गुप्ता, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री विकास रंजन सिन्हा एवं विधान स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के उपस्थिति में इन दलों को प्रशिक्षित किया जा रहा है इसके उपरांत अगले चक्र में इन मतदान दल के कर्मचारियों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा



