तमनार संबलपुरी मण्डल में बीजेपी सांसद प्रत्याशी राधेश्याम राठिया का जनसंपर्क से ग्रामीणो में भारी उत्साह

तमनार संबलपुरी मण्डल में प्रत्याशी राधेश्याम राठिया का जनसंपर्क से ग्रामीणो में भारी उत्साह
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 22.4.2024
रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा के तमनार सम्बलपुरी मण्डल में भाजपा समर्थित सांसद प्रत्याशी राधेश्याम राठिया जी का जनसंपर्क में युवा महिला,वरिष्ठ ग्रामीणजनों व भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है।

हर दिन सुबह से शाम तक दौरा कार्यक्रम निरंतर जारी है। गांवों में कीर्तन पार्टी गाजे बाजे के साथ फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया जा रहा है।
20 अप्रेल को संबलपुरी मण्डल के खैरपुर,चिराईपानी, पतरापाली,गोरखा,भगवानपुर,भेलवाटीकरा एवं तमनार मडल के जोबरो,भगोरा,खुरूसलेगा,बिजना,जांजगीर झरना में जनसंपर्क किया गया।

सांसद प्रत्याशी को अपने बीच पाकर ग्रामीण क्षेत्रवासी गदगद है,मृदुभाषी मिलनसार व्यक्तित्व छवि राधेश्याम राठिया के रूप में अभी से इनको एक जनसेवक की छवि दिख रही है। हर जगह जिस उत्साह के साथ ग्रामीण जन अपने प्रत्याशी का स्वागत अभिनंदन कर रहे है उससे प्रत्याशी व भाजपाइयो में भी भारी उत्साह का माहौल है।
जनसंपर्क कार्यक्रम दौरान गांव की माटी में माथा टेककर ग्रामवासियों का आशीर्वाद लिया गया।
सांसद प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने ग्रामवासियों को अभिवादन करते कहा कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूँ गांव जनपद जिला पंचायत में जनप्रतिनिधि के रूप समर्पित भाव से सेवा करने का सुअवसर मिला। में स्वयं को भाग्यशाली समझता हूं जिन्हे आप जैसे देवतुल्य रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के जनता का सेवा का अवसर मिलने वाला है।

मण्डल अध्यक्ष जतिन्द्र साव ने कहाकि रायगढ़ संसदीय क्षेत्र से मातीपुत्र मृदुभाषी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी आदिवासी नेता राधेश्याम राठिया को भारी बहुमत से जिताने कार्यकर्ता कमर कसकर हर घर बुथ प्रचार प्रसार में जुट जाएं। 10 साल मोदी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ एवं विकसित रायगढ़ विकसित भारत बनाने कार्ययोजनाओ को जन जन तक पहुंचाएं। मतदान के लिए सिर्फ कुछ ही दिन बचे है। चुनाव प्रचार का अंतिम चरण घर घर पहुँचना है। आप सभी युवा महिला वरिष्ठ कार्यकर्ता बंधुओ से आग्रह है कि अपने अपने निवासरत बूथ की टोली बनाकर घर घर संपर्क अभियान में तेजी लाये।

अपने पन्ना प्रमुख,लाभार्थी/हितग्राही व मतदाताओं से संपर्क कर विकसित भारत – विकसित रायगढ़ हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को भारत का तीसरी बार प्रधानमंत्री व राधेश्याम राठिया जी को रायगढ़ सांसद बनाने आग्रह किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया,वरिष्ठ नेता गोकुलानन्द पटनायक,जिला महामंत्री संतीश चन्द बेहरा,रमेश बेहरा,विनायक पटनायक अमल साय अन्य ने सम्बोधित कर भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को कमल छाप में प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने ग्रामीणजनो एवं भाजपाइयो को उत्साहित किया गया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम डनसेना,जतिन्द्र साव,महामंत्री द्वय राजेश बेहरा,स्वरूप पटनायक अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेता ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।



