रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने परिवार के साथ किया मतदान

रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने परिवार के साथ किया मतदान
@ तमनार घरघोड़ा क्षेत्र में युवा महिला वरिष्ठगणो में भारी उत्साह
तमनार @संदेशा 24 रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत तमनार घरघोड़ा लैलूंगा के मतदान केंद्रों में 7 मई को प्रातः 7 बजे से प्रारम्भ हुई।मतदान केंद्रों में सुबह से ही युवा महिलाओं वरिष्ठगणो सैकड़ो मतदाताओं की लम्बी कतार लगी रही।

रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने अपने गृहग्राम छर्राटांगर में परिवार के साथ मतदान किया
रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने अपने परिवार के साथ कतार में लगकर किये मतदान ..

सर्वप्रथम राधेश्याम राठिया ने पूजा अर्चना कर अपने माता तिलकुंवर राठिया का आशीर्वाद लेकर पत्नि निद्रावती राठिया के साथ वोट डालकर उन्होंने मतदान केंद्र में बने सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लिए। उन्होने रायगढ़ जिले के सभी मतदाताओ को चुनाव पर्व देश का गर्व राष्ट्र हित मे शत प्रतिशत मतदान करने आग्रह किये।



