विश्वशांति हरियज्ञ पूजन जरेकेला में उमड़ा जनसैलाब ?युवाओं नशापान से दूर रहकर शाकाहार,सद्चरित्रवान बनकर समाज सेवा करें- कामता प्रसाद शरण

केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार के ग्राम जरेकेला मुढ़ीनार में विश्वशांति हरियज्ञ पूजन 14 मई से 20 मई 2024 तक श्रद्धापूवर्क आयोजन किया जा रहा है। विश्वशांति हरियज्ञ पूजन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम डांस,नाटक प्रतियोगिता,गाहक बाधक,कथा प्रवचन,पंडवानी एवं मेला में हजारों श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ रहा है ।

14 मई को जलयात्रा अंकुरा रोपण) एवं रात्रि ईनामी डांस प्रतियोगिता,15 मई गाहक-बाहक, 16 मई हवन पूजन, संध्या आरती एवं सायं कलश शोभायात्रा तथा रात्रि भजन कीर्तन,17 मई प्रसिद्ध कथा वाचक कामता प्रसाद शरण जी का प्रवचन, 18 मई को गोकुलानंद पटनायक जी का प्रवचन एवं रात्रि माया पंडवानी दुजनबाई की मनमोहक प्रस्तुति,19 को हवन पूजन, संध्या आरती एवं रात्रि ईनामी नाटक 20 मई को पूर्णाहुति व आशीर्वाद के साथ महाप्रसाद वितरण एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।



