संकुल केन्द्र गेरवानी मे समर कैंप का समापन

संकुल केन्द्र गेरवानी मे समर कैंप का समापन
तमनार @संदेशा 24
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 20 मई से 2024 से 30मई 2024 तक चलने वाले समर कैंप का समापन हुआ संकुल केन्द्र गेरवानी के प्राथमिक शाला देलारी,गेरवानी, नवीन गेरवानी, शिवपुरी, पाली, माध्यमिक शाला देलारी, गेरवानी एवं हायर सेकेंडरी गेरवानी में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक समर कैंप का आयोजन किया जाता था।

इस समर कैंप के दौरान छात्रों को योगाभ्यास, क्विज प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी, पेंटिंग प्रतियोगिता, प्राथमिक उपचार ,अकस्मात दुर्घटना संबंधी जानकारी, यातायात के नियम, गणितीय कौशल विकास ,लेखन कौशल, गायन ,वादन ,नृत्य ,मिट्टी के खिलौने निर्माण ,कागज के क्राफ्ट कला ,एक्सपोजर विजिट ,कैरियर मार्गदर्शन, मोटिवेशनल फिल्म एवं अन्य प्रकार के गतिविधि कौशल छात्रों को सिखाया गया समर कैंप के दौरान सभी संस्था प्रमुखों द्वारा सभी छात्रों के लिए नाश्ता एवं शरबत की व्यवस्था की गई थी सभी छात्रों से समर कैंप के दौरान फीडबैक लिया गया एवं इस समर कैंप का प्रतिदिन संकुल प्राचार्य श्रीमती टी.सी.बाअ एवं संकुल समन्वयक भीखम सिंह सिदार के द्वारा अवलोकन किया गया।



