शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के गेरवानी में समर कैंप का समापन

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के गेरवानी में समर कैंप का समापन
तमनार @संदेशा 24
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दिनांक 20 मई 2024 से 30 मई 2024 तक चलने वाली समर कैंप का समापन हुआ। आज समर कैंप के अंतिम दिवस क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम, प्राथमिक उपचार ,हार्ट अटैक अकस्मात दुर्घटना एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम रखा गया , इस समर कैंप में छात्रों ने सभी गतिविधियों में हिस्सा लिया।

इस कैंप में 9 दिवस का छात्रों से फीटबैक लिया गया। छात्रों अंत में पुरुस्कार वितरण किया गया। हायर सेकेंडरी के प्राचार्य श्रीमती टी.सी.बाअ, संकुल समन्वयक भीखम सिंह सिदार एवं समस्त स्टाफ के साथ समर कैंप के समापन में ग्राम पंचायत के गेरवानी की सरपंच श्रीमती चमेली सिदार एवं जनप्रतिनिधि श्री विजय कुमार डनसेना जनप्रतिनिधि राम श्याम डनसेना एवं पालक समिति के सदस्य श्रीमती मोनिका जी की उपस्थिति रही।



