महासमुंद लोकसभा से भाजपा की रूपकुमारी चौधरी ने 1,45,456 मत से हुई विजयी

महासमुंद लोकसभा से भाजपा की रूपकुमारी चौधरी ने 1,45,456 मत से हुई विजयी
रायगढ़ @ संदेशा 24 @दुलेन्द्र पटेल
महासमुंद लोकसभा में भाजपा की रुपकुमारी चौधरी ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को 1 लाख 45 हजार 456 वोटों से हरा दिया है। काउंटिंग के पहले ही चरण से भाजपा प्रत्याशी आगे ही रहीं थीं।
भाजपा की रुपकुमारी को जहां 7 लाख 3 हजार 659 वोट मिले हैं, तो वही कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू को 5 लाख 58 हजार 203 वोट मिले। बाकी 15 प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।
महासमुंद में 17 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग 26 अप्रैल को हुई थी। इसमें मुख्य मुकाबला BJP से रूप कुमारी चौधरी और कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू के बीच है। 26 अप्रैल को महासमुंद लोकसभा में कुल 75.02 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें 75.82 फीसदी पुरुष और 74.24 महिलाओं ने वोटिंग की थी।

*महासमुंद संसदीय क्षेत्र की आन बान शान -रूपकुमारी चौधरी की हो रही चहुँओर गुणगान*
।भाजपा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी जी की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह का माहौल है।
अघरिया समाज के गौरव श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी अपने व्यवहार कुशलता एवं सहज स्वभाव से न केवल अपने क्षेत्र बल्कि समूचे देश में एक अलग पहचान स्थापित करने में कामयाब होंगे



