केलो बनांचल रायगढ़ संसदीय के चहुँओर जय श्री राम ..राधे- राधे गुंजायमान
केलो बनांचल रायगढ़ संसदीय के चहुँओर जय श्री राम ..राधे- राधे गुंजायमान
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल
*रायगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया 2,40,391 मतों से विजयी*
भारतीय जनता पार्टी से राधेश्याम राठिया को 8,08,275 मत प्राप्त हुए।

कांग्रेस पार्टी डॉ.मेनका देवी सिंह को 5,67,884, मत मिले।
भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया की ऐतिहासिक जीत पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य रैली**

रायगढ़ संसदीय क्षेत्र 02 अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी से श्री राधेश्याम राठिया को 8,08,275 मत प्राप्त हुए। वहीं इंडियन नेशनल कांग्रेस की डॉ.मेनका देवी सिंह को 5,67,884, बहुजन समाज पार्टी से श्री इनोसेट कुजूर-बिडना उरांव को 15,600, हमर राज पार्टी से श्री अल्बर्ट मिंज को 10,959, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से श्री गुलेश्वर पैंकरा को 2626, सर्व आदि दल से श्री बादल एक्का को 1728, गोड़वाना गणतंत्र पार्टी से श्री मदन प्रसाद गोंड को 3015, निर्दलीय-श्री अभय कुमार एक्का को 1825, निर्दलीय-श्री उदय कुमार राठिया को 2129, निर्दलीय-श्री गोवर्धन राठिया 4593, निर्दलीय-पूजा सिदार को 4167, निर्दलीय-श्री प्रकाश कुमार उरांव को 7722, निर्दलीय-श्री रूपनारायण एक्का को 7420 मत प्राप्त हुए तथा नोटा पर 15,022 मत पड़े। इस तरह भारतीय जनता पार्टी से श्री राधेश्याम राठिया 2,40,391 मतों से विजयी हुए।



