तमनार
घरघोड़ा के रेंगालबहारी में हाई वोल्टेज करंट तार की चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौत

घरघोड़ा के रेंगालबहारी में हाई वोल्टेज करंट तार की चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौत
तमनार @संदेशा 24
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेंगालबहारी सड़क में हाई वोल्टेज विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने दो बाइक सवार की मौत हो गई है।

घरघोड़ा पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुँचकर जांच में जुटी..
जानकारी अनुसार 14 जून को घरघोड़ा थाना के ग्राम रेंगालबहारी बरकसपाली के पास हाई वोल्ट की तार टूट कर गिर गया था जिसके चपेट मे आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत होने पर घरघोड़ा पुलिस शव को हॉस्पिटल पंहुचा कर शव पंचनामा कार्यवाही मे जुट गई है.

मृतकों की पहचान हरिनारायण राठिया पिता गोविंद नारायण उम्र 32 वर्ष और टेकलाल यादव पिता शौकी लाल यादव उम्र 35 वर्ष ग्राम बरकसपाली के रूप में हुई है


