एसडीएम ने तहसील तमनार में आरआई पटवारियों की ली समीक्षा बैठक

एसडीएम ने तहसील तमनार में आरआई पटवारियों की ली समीक्षा बैठकतमनार @ संदेशा 24अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा की अध्यक्षता में तहसील तमनार में दिनांक 13 जून गुरूवार को राजस्व निरीक्षक,पटवारियों की समीक्षा बैठक ली गई ,जिसमे सीमांकन और नक्शा नक्शा बतांकन जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए गए
,साथ ही अविवादित नामांतरण ,बटवारा ,अभिलेख शुद्धता ,डिजिटल हस्ताक्षर आधार सीडिंग ,इत्यादि कार्यों की समीक्षा की गई और समयसीमा को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया ,आगामी बारिश के मद्देनजर सभी को मेघदूत और दामिनी एप अपने मोबाइल पर डाउनलोड करने तथा ग्रामीणों में भी इनके प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए ताकि बिजली गिरने और बारिश का पूर्वानुमान लगाया जाकर आपदा से बचाव किया जा सके।
समीक्षा बैठक में तहसीलदार रिचा सिंह,नायब तहसीलदार शिवनन्दन सिंह साकेत,आरआई करम सिंह राठिया,कहकशा सिद्दिकी,पटवारी बेदराम पटेल,संतोष साहू,रामदास नाग,केशव पटेल,क्षितिज साहू सहित सभी पटवारी उपस्थित रहे।


