तमनार
माँ बंजारी धाम तराईमाल में क्षेत्रीय संघर्ष समिति की बैठक

माँ बंजारी धाम तराईमाल में क्षेत्रीय संघर्ष समिति की बैठक
तमनार @संदेशा 24
क्षेत्रीय संघर्ष समिति तराईमाल द्वारा 12 जून बुधवार को माँ बंजारी धाम तराईमाल में आवश्यक बैठक रखा गया। बैठक में ग्राम चिराईपानी से गेरवानी पहुँच मार्ग की मरम्मत करवाने एवं अवैध पार्किंग बंद करने की कलेक्टर को आवेदन के संबंध में चर्चा परिचर्चा की गई।

07 दिवस के अन्दर मार्ग का मरम्मत एवं अवैध पार्किंग बंद नहीं किया गया तो संघर्ष समिति क्षेत्रवासी द्वारा चक्का जाम कर आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जवाबदारी जिला प्रशासन एवं उस मार्ग में स्थित सभी उद्योगों की होगी ।



