तमनार
केलो नदी पुल सलिहारी में साफ सफाई कर केलो मैया आरती 🔹केलो है तो कल है जल ही जीवन है नमामि केलो मैया

केलो नदी पुल सलिहारी में साफ सफाई कर केलो मैया आरती
🔹केलो है तो कल है जल ही जीवन है नमामि केलो मैया
तमनार /दुलेंद्र पटेल 15.6.2024 केलो कोयलांचल आदिवासी बाहुल्य तमनार के ग्राम पंचायत कसडोल के सलिहारी केलो नदी पुल परिसर में साफ़ सफाई कर सांध्यकालीन आरती कर प्रसाद वितरण की गई।

केलो है तो कल है जल ही जीवन है नमामि मां केलो जयघोष किया गया।

रायगढ़ जिला के जीवनदायनी केलो नदी के संरक्षण संवर्धन जनजागरूकता हेतु पहाड लुडेग केलो के उदगम स्थल से केलो नदी से लगे ग्रामो में साफ सफाई कर केलो मईया की आरती उतारकर ग्रामवासियो को प्रसाद ख़िलाया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविद पर्यावरण चिंतक लक्ष्मी नारायण चौधरी जी,सामाजिक कार्यकर्ता पर्यावरण प्रेमी दुलेंद्र पटेल,सरपंच उमा देवी लछिंदर राठिया,टिकेंद्र पटेल,राजेश ,धरम सिंह ,संतोष अन्य पर्यावरण प्रेमी शामिल रहे।



