बरभांठा पर्री तालाब में स्वच्छ्ता के साथ पौधरोपण कार्यक्रम ? सामाजिक कार्यकर्ता संवाददाता दुलेन्द्र पटेल जन्म दिवस पर पौधरोपण अभियान सराहनीय पहल- अश्वनी पटनायक

बरभांठा पर्री तालाब में स्वच्छ्ता के साथ पौधरोपण कार्यक्रम
? सामाजिक कार्यकर्ता संवाददाता दुलेन्द्र पटेल जन्म दिवस पर पौधरोपण अभियान सराहनीय पहल- अश्वनी पटनायक
तमनार @ संदेशा 24
केलो बनांचल आदिवासी बहुल्य तहसील तमनार के बरभांठा चौक शिव मंदिर पर्री तालाब पर 25 जून को स्वच्छ्ता अभियान चलाकर पौधरोपण संरक्षण संवर्धन कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक,पत्रकार, जनप्रतिनिधियों युवा महिलाओं ने अपने नाम से पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण संवर्धन का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि धार्मिक सामाजिक,प्रकृति प्रेमी कलाकार,संवाददाता दुलेन्द्र पटेल का 25 जून को 48 जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छ्ता अभियान चलाकर पौधरोपण संरक्षण संवर्धन कार्यक्रम रखा गया।
अश्वनी पटनायक गौटिया तमनार ने संदेशा 24 स्थापना के चार साल पूर्ण होने एवं दुलेन्द्र पटेल संपादक का 48 वर्ष पूरे होने पर तालाब पचरी में पन्नि कूड़ा करकटो की साफ सफाई स्वच्छता कर मेड में पीपल,बरगद,बेल, बादाम तुलसी अन्य पौधरोपण पुनीत कार्य सराहनीय पहल है सभी लोग भी अपने यादगार दिनों पर पौधरोपण संरक्षण संवर्धन कर स्वस्थ जीवन का लाभ लें।

सरपंच गुलापी सिदार ने संदेशा 24 न्यूज़ न्यूज़ वेब पोर्टल के शानदार चार साल पूरे होने स्थापना दिवस एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रकृति प्रेमी संवाददाता दुलेन्द्र पटेल टीम द्वारा पररी तालाब पर स्वच्छता अभियान चलाकर पौधरोपण संरक्षण संवर्धन करना पुनीत कार्य है ग्राम के गौटिया अश्वनी पटनायक,मुकुन्द मुरारी पटनायक,ग्राम्य भारती संचालक चौधरीं सर,बीडीसी गायत्री बेहरा,युवा महिलाओ ने अपने अपने नाम से पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के संदेश दिया गया है सभी लोग जलस्रोत तालाब की स्वच्छता बनाये रखने में सहयोग कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान निभावे।

शिक्षाविद पर्यावरण प्रेमी लक्ष्मीनारायण चौधरी ने बताया कि संदेशा न्यूज़ वेब पोर्टल हर वर्ग की संदेश खबर निष्पक्ष निर्भीकता के साथ आगे बढ़ रहा है। संवाददाता दुलेन्द्र पटेल द्वारा सामाजिक सरोकार के साथ पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण संवर्धन,स्वच्छता में सराहनीय योगदान दी जा रही है।हर ब्यक्ति को जीवन मे पौधरोपण कर संरक्षण करना चाहिए।

दुलेंद्र पटेल ने बताया कि भुइयां महतारी श्री बंजारी माई,श्री सत्यनारायण बाबा जी के कृपा आशीर्वाद से 48 वां जन्म वर्षगांठ व संदेशा 24 हमर संदेश हमर गोठ वेब पोर्टल का चौथा स्थापना दिवस पर जलस्रोतों के पास साफ सफाई स्वच्छ्ता कर पौधरोपण संरक्षण संवर्धन का संदेश दिया गया। संदेशा वेब पोर्टल केलो कोयलांचल तमनार,रायगढ़ छत्तीसगढ़ देश विदेश के कला,संस्कृति,प्रतिभा,खेलकूद,शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि,व्यवसाय,सामाजिक धार्मिक राजनीतिक,सांस्कृतिक,ग्रामीण नगरीय व शासकीय गतिविधियों की जानकारियां खबरों की प्रचार प्रसार हेतु हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में अश्वनी पटनायक गौटिया ग्राम तमनार,
मुकुन्द मुरारी पटनायक अध्यक्ष करण समाज,लक्ष्मीनारायण चौधरीं ग्राम्य भारती संचालक
गुलापी सिदार सरपंच तमनार
गायत्री बेहरा बीडीसी गोढ़ी
गीतांजली पटनायक पतंजलि योग समिति
दमयंती गजरे महिला पतंजलि
दुलेन्द्र पटेल मुन्ना कलाकार पत्रकार
टिकेंद्र पटेल कॉलेज स्टूडेंट
विषिकेशन निषाद इलेक्ट्रिशियन जेपीएल
नरेंद्र व चीकू पेंटर
अनिता भगत,सुषमा भगत,रश्मि निषाद,उत्तरा निषाद अन्य गणमान्य नागरिक युवा महिलाओं की उपस्थिति रही।



