गोढ़ी संकुल के माध्यमिक व प्राथमिक शाला कसडोल में हर्षौल्लास से मनाया गया प्रवेशउत्सव

गोढ़ी संकुल के माध्यमिक व प्राथमिक शाला कसडोल में हर्षौल्लास से मनाया गया प्रवेशउत्सव
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल
विकास खंड तमनार के संकुल केंद्र गोढ़ी अन्तर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शाला कसडोल में मुख्य अतिथि कसडोल सरपंच उमावती राठिया, विशिस्ट अतिथि बीडीसी राज कु जनक राम साहू अर्खित साहू अन्य गणमान्य नागरिक,गुरुजनों एवं सैकड़ो छात्र छात्राओं की उपस्थिति में हर्षौल्लास से शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।

सर्वप्रथम मां शारदे की पूजन वंदन के पश्चात संकुल समन्वय गोढ़ी पुष्पा पटनायक द्वारा अतिथियी का अभिनन्दन के बाद छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
शाला में सभी नव आगंतुक छात्र, छात्राओ में कक्षा पहली एवं माध्यमिक शाला में कक्षा छठवीं के बच्चों का भव्य तरीके से तिलक चंदन रोली आरती एवं फल एवं मीठा खिलाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों ने प्यारे-प्यारे बच्चों के उत्साहवर्धन एवं उनके मन में हो रहे विभिन्न प्रकार के जिज्ञासाओं को समझते हुए अपने उद्बोधन में बच्चों को बहुत सारी बातें समझाई एवं उनके प्रश्नों के उत्तर देते हुए उन्हें ढेर सारा प्यार एवं आशीर्वाद दिया।

सरपंच उमावती राठिया ने कहा कि सभी बच्चे रोज स्कूल आएं और अच्छे से पढ़ाई लिखाई करें शिक्षक जो कहें उनके बातों को मानिए इस प्रकार बच्चों को समझाते हुए उन्हें ढेर सारा आशीर्वाद दिया। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में जतिन साव भाजपा मण्डल अध्यक्ष, नरेश साहू उपसरपंच एवं चित्रलेखा साहू आंगन बाड़ी कार्यकर्ता के सौजन्य से न्योता भोजन कराया गया। सभी छात्र-छात्राएं अतिथि शिक्षक गण एवं अभिभावक गणों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाया।
भोजन पश्चात सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कक्षाओं में जाकर कक्षा पहली से लेकर कक्षा आठवीं तक के बच्चों का कक्षा में अध्ययन अध्यापन कराया। जिसका निरीक्षण मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि एवं संकुल समन्वय गोढ़ी पुष्पा पटनायक द्वारा किया गया। प्रधान पाठक राजेश क्षत्रिय ने सभी अतिथियों बच्चों के माता-पिता एवं ग्राम पंचायत कसडोल के गणमान्य नागरिको का आभार प्रकट किया गया।



