तमनार व पूंजीपथरा थाना में नवीन आपराधिक कानून क्रियांवयन उत्सव

तमनार व पूंजीपथरा थाना में नवीन आपराधिक कानून क्रियांवयन उत्सव
तमनार @ संदेशा 24
रायगढ़ जिले के तमनार, पूंजीपथरा थाना में नवीन आपराधिक कानून 2023 क्रियांवयन उत्सव 1 जुलाई 2024 को आयोजित किया गया।जन प्रतिनिधीगण ,वरिष्ठ नागरिक,तहसीलदार,अधिवक्ता,व्यावसायी,पत्रकार,पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी,कोटवार, आम नागरिको को पुलिस विभाग द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से नए कानून को लेकर जानकारी दी गई।

आम नागरिकों ने पुराने CRPC की जगह नए BNSS एवं IPC के जगह BNS अर्थात दंड संहिता से न्याय संहिता को ऐतिहासिक व सराहनीय बताया।
उल्लेखनीय है कि तीन नए आपराधिक कानून- भारतीय न्याय संहिता,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम2023 लागू हो गए हैं। नये कानून लागू होने पर सबसे बड़ा बदलाव होगा पुलिस की जांच व अनुसंधान का तरीका बदलेगा।
थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर ने नये कानून के प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी। विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्रमुख प्रावधानों को भी बताया गया।
डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा मिलेगा ।

जिसमें गंभीर अपराध के घटना स्थल पर उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए जाएगा । घटना की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर जोर रहेगा। अपराध में मोबाइल फोन, इंटरनेट मीडिया, इंटरनेट के बढ़ते उपयोग में पुलिस पदाधिकारी को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्र न्यायालय में पेश होंगे। खास का साइबर अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई होगी।
तमनार में तहसीलदार रिचा सिंह,टीआई आशीर्वाद राहटगांवकर,डीडीसी सहोद्रा राठिया,बीडीसी ममता साव,गायत्री बेहरा,हेमलाल साव,सरपंच जानकी राठिया,गुलापी सिदार,विजय शंकर पटनायक,सतिशचन्द बेहरा, अश्वनी पटनायक,जतिंद साव,बंशीधर चौधरीं,बिहारी लाल पटेल,मुकुन्दमुरारी पटनायक,राजकुमार डनसेना अन्य गणमान्य नागरिक युवा महिलाओं की उपस्थिति रही।

थाना पूंजीपथरा में
विजय कुमार एक्का,एएसआई द्वारा नए जयराम सिदार एएसआई द्वारा नवीन आपराधिक कानून की जानकारी दी गई । सरपंच गंगा राम,सरपंच लक्ष्मी भगत,चमार सिंह सिदार बीडीसी,पंचराम मालाकार,घनश्याम मालाकार,नेत्रनन्द पटेल सरपंच प्रतिनिधि,पितरु मालाकार ,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल, विपिन डनसेना,पूजा साहू,कमल सिंह सिदार,पीला बाबू सिदार,नवीन प्रधान,जगदीश प्रधान अन्य गणमान्य नागरिक,पुलिस स्टाफ कोटवार ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।



