मंगलम तमनार में ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम @ विद्यार्थी अपना लक्ष्य तयकर अनुशासित रहकर कठिन परिश्रम कर सफलता हासिल करें- सुनिति राठिया तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल

मंगलम तमनार में ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम
@ विद्यार्थी अपना लक्ष्य तयकर अनुशासित रहकर कठिन परिश्रम कर सफलता हासिल करें- सुनिति राठिया
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल
रायगढ़ जिले के केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य विकासखंड तमनार में ब्लाक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम का आयोजन 3 जुलाई को मंगलम भवन में पूर्व विधायक सुनिति राठिया तहसीलदार रिचा सिंह अन्य जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों,पालक शिक्षा विभाग के अधिकारी,सैकड़ों छात्र छात्राओं की उपस्थिति में भव्य सम्पन्न हुआ।

मॉ सरस्वती की पूजा अर्चना अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत के बाद बीईओ मोनिका गुप्ता ने छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग द्वारा शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ मईया लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से अतिथि पालकगण गदगद हुए।

कक्षा पहली,6 वीं,9 वी के नव प्रवेशी छात्रों का अतिथियों के द्वारा पुष्पहार तिलक रोली लगाकर मिठाई खिलाकर अभिनन्दन करते पाठ्य सामग्री गणवेश प्रदाय किया गया।
3 दिव्यांग छात्रों को व्हील चेयर व 2 छात्रों को मोबाइल प्रदाय किया गया। विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय तमनार,शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल व स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल तमनार एवं 24 संकुल द्वारा जलपान,स्वादिष्ट भोजन अन्य बेहतर व्यवस्था किया गया।
पूर्व विधायक सुनीति सत्यानन्द राठिया ने कहाकि विद्यार्थी अपना लक्ष्य तयकर,मन लगाकर अनुशासित रहकर कठिन परिश्रम कर सफलता हासिल करें।अपने माता पिता का आशीर्वाद एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन में विकास के पथ पर आगे बढ़ें।

सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी उत्तर कुमार सिदार द्वारा कुशल मंच संचालन एवं जयप्रकाश साहू द्वारा आभार व्यक्त कर समापन घोषणा किया गया।
कार्यक्रम में सतीशचन्द बेहरा,जतिंद्र साव,नित्यानन्द बेहरा,अश्वनी पटनाययक,मुकुन्द मुरारी पटनायक,विनायक पटनायक,जनपद सीईओ वीरेंद्र सिंह राय,तहसीलदार रिचा सिंह अन्य ने छात्र-छात्राओं को नए उत्साह उमंग के साथ पढकर आगे बढाने प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में तमनार सरपंच सुश्री गुलपी सिदार बीडीसी ममता साव,गायत्री बेहरा,गीतांजली पटनायक,जनक राम साहू,पतालु राम साहू,रमेश बेहरा,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल, संयुक्त शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष अजय पटनायक,प्रिंसिपल राजेश पटनायक,बीके वर्मा सहित सभी संकुल समन्वयक, संकुल प्राचार्य,शिक्षक छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।




