तमनार के चहुँओर श्री जगन्नाथ रथयात्रा की धूम

तमनार के चहुँओर श्री जगन्नाथ रथयात्रा की धूम
तमनार @संदेशा 24 # दुलेन्द्र पटेल 9.7.2024
केलो कोयलांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के चहुंओर श्री जग्गनाथ रथ यात्रा हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि रायगढ़ जिले के तमनार में ऐतिहासिक रथ यात्रा होती हैं यहां विगत कई वर्षों से ऐतिहासिक रथ यात्रा का आयोजन नगरवासी मिलकर करते आ रहे है ऐतिहासिक परंपरा को बरकरार रखने के लिए जगन्नाथ सेवा समिति के द्वारा सुबह से ही मंदिर में महाआरती विशेष पूजा अर्चना कर पूरे क्षेत्र में सुख शान्ति समृद्धि की मंगल कामनाएं की गई। मौसी के यहां जाने के लिए रथारूढ़ हुए भगवान जगन्नाथ की दर्शन के लिए भक्तजनों का तांता लगा रहा। बरभांठा श्री दुर्गा मंडप के पास संध्याकालीन गाजे बाजे आतिशबाजी के साथ भव्य अभिनन्दन किया गया। इस वर्ष हाई स्कूल प्रांगण में झूला मीना बाजार लगाया गया।

श्री जगन्नाथमंदिर तमनार में भगवान जगन्नाथ जी की पूजा अर्चना पूरे विधिविधान के साथ करने के बाद उन्हें रथ पर आरूढ किया गया। इससे पहले गौटिया परिवार सुभाष पटनायक,अश्वनी पटनायक,मुकुन्दमुरारी पटनायक यजमान के साथ अन्य श्रद्धालुभक्तजनो द्वारा जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व बहन सुभद्रा की पूजा अर्चना करते हुए बस्ती थाना परिसर बस स्टैंड,आदर्श चौक होते हुए बरभांठा चौक स्थित मौसी मन्दिर में पूजा अर्चना दर्शन किया गया।
तमनार तहसील में गोढ़ी कसडोल,तमनार,धौराभांठा,लिबरा,हमीरपुर,जोबरो,झरना,झिंकाबहाल,रायपारा,तराईमाल,राबो,देवगढ़,कुंजेमुरा,मिलुपरा,रोडोपाली,माझापारा,मौहापाली में रथयात्रा हर्षोल्लास से मनाई गई।



