सांसद राधेश्याम राठिया रथयात्रा में पूजा अर्चना कर नृत्यक दल के साथ किये नृत्य

सांसद राधेश्याम राठिया रथयात्रा में पूजा अर्चना कर नृत्यक दल के साथ किये नृत्य
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल
देशभर में भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा धूमधाम से मनाई जा रही है।
रायगढ़ जिले के घराघोडा जनपद के कुरकुट नदी के गोद मे बसे आदिवासी बाहुल्य ग्राम छर्राटांगर में सांसद राठिया ने परिवार के साथ भगवान जगन्नाथ,बलराम,सुभद्रा माई की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों रथ गाड़ी में विराजते ही सैकडो श्रद्धालुओं की दर्शन करने तांता लग रहा।

छर्राटाँगर इनामी रथ नृत्य में नृत्यक दल छर्राटांगर, मौहापाली,कठरापाली,औराईमुडा,आमापाली के हजारो के संख्या में कलाकारों ने मांदर झांझ की थाम में मनमोहक प्रस्तुति से गदगद हुए।

सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि रथयात्रा बरसो से ऐतिहासिक मनाते आ रहे है।इनामी रथ नृत्यक दलों को नगद राशि देकर सम्मानित किया जाता है।

श्री जगन्नाथ महाप्रभु संसदीय क्षेत्र रायगढ़ छत्तीसगढ़ सहित भारतवर्ष पर कृपा आशीर्वाद बना रहे और मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि इस साल भी छत्तीसगढ़ में भरपूर फसल हो हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हमें शांति, समृद्धि और खुशहाल बनावें।
रथयात्रा समारोह में सांसद राधेश्याम राठिया,बीडीसी श्रीकांत राठिया सरपंच गायत्री राठिया,दुलेन्द्र पटेल राजेश बेहरा सहित जनप्रतिनिधियों हजारो ग्रामीण श्रद्धालुओं ने रथयात्रा में शामिल होकर सुख शांति समृद्धि की मंगल कामनाएं किये।



