डॉ. भुवनेश्वर प्रसाद पटेल ” केंद्रीय अध्यक्ष अघरिया समाज” को हिंदी व्यंग्य में मिली पी. एच.डी.की उपाधि @ डॉ हरिशंकर परसाई एवं लतीफ घोंघी के व्यंग्य में सामाजिक संघर्ष ” विषय पर किया महत्वपूर्ण शोध

डॉ. भुवनेश्वर प्रसाद पटेल ” केंद्रीय अध्यक्ष अघरिया समाज” को हिंदी व्यंग्य में मिली पी. एच.डी.की उपाधि
@ डॉ हरिशंकर परसाई एवं लतीफ घोंघी के व्यंग्य में सामाजिक संघर्ष ” विषय पर किया महत्वपूर्ण शोध
तमनार /दुलेन्द्र पटेल 12.7.224
डॉ भुवनेश्वर प्रसाद पटेल द्वारा यह शोध कार्य आईएसबीएम विश्वविद्यालय कुसमी छुरा गरियाबंद के डॉ. डायमंड साहू के मार्गदर्शन में व्यंग्य विधा अंतर्गत डॉ हरिशंकर परसाई एवं लतीफ घोंघी के व्यंग्य में सामाजिक संघर्ष विषय पर पूर्ण की गई। यह शोध यात्रा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आनन्द महलवार, रजिस्टार डॉ बी पी भोल ,डीन डॉ.एन के स्वामी के सहयोग से सम्पन्न हुआ जिसमें अन्य वरिष्ठ समाजसेवी,व्यंग्यकारों, साहित्यकारों,का विशेष समर्थन और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ साथ ही माता,भ्राता, पत्नी परिवार और मित्रों का भी निरंतर प्रोत्साहन भी मिला है।

विदित हो कि डॉ. भुवनेश्वर प्रसाद पटेल, मूलतः बिनौधा-साल्हे(डभरा) छत्तीसगढ़ निवासी स्व चैन कुमार पटेल (शिक्षक)और चन्द्रकला पटेल जी के ज्येष्ठ पुत्र हैं इनकी धर्मपत्नी प्रियंका पटेल पुत्र आर्यन पटेल है वर्तमान में साई गली रेलवे बंगला पारा कोतरा रोड रायगढ़ में मां चन्द्रकला पटेल के साथ अनुज हेमन्त पटेल सीनियर टेक्स कंसल्टेंट जी एस टी खाता बही, अनुज वधू सौम्या पटेल एवं बेटा बेटी अवनी पटेल एवं अव्यान पटेल के साथ रह रहे हैं जो उनकी सफलता के स्तंभ रहे है, डॉ भुवनेश्वर प्रसाद पटेल जी प्रधान पाठक के रूप में प्राथमिक शाला कछार रायगढ़ में कार्यरत हैं एवं राज्य के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार- राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक एवं अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हैं। डॉ भुवनेश्वर पटेल ने जब से सामाजिक पद की जिम्मेदारी सम्हाली है सामाजिक उत्थान हेतु समाज के अंतिम छोर तक समाजिक गतिविधियों की पहुंच बनाई है भव्य समाजिक कार्यक्रमो द्वारा समाज के सभी प्रतिभाओं को सामने लाकर उनका सम्मान करते आ रहे हैं डॉ पटेल रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यो के कारण लोगों के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं,एक शिक्षक के रूप में इनका अनुशासित जीवन लोगों को प्रेरित करती है इनके कार्यों में विद्यालय का सुंदर स्वच्छ एवं प्राकृतिक परिवेश, विद्यालय का सुसज्जित पुस्तकालय,आधुनिक कक्षाओं एवं शिक्षा की गुणवत्ता के कारण अन्य ब्लॉक,जिला एवं राज्य के शिक्षको,शिक्षाविद,जनमानस अधिकारी कर्मचारियों के मध्य बहुत ही लोकप्रिय है, शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य करने हेतु अनेकों संस्थाओं से शिक्षा दूत,शिक्षा श्री,अक्षय अलंकरण,नेशन बिल्डर,आदर्श शिक्षक,उत्कृष्ठ शिक्षक, कलम के सिपाही पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है,इनके शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए भारत सरकार की महति योजना बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ के तहत 1 लाख रु के धनराशि से सम्मानित किया गया,स्वच्छ भारत मिशन योजना सफल बनाने में प्रेरक कार्य को देखते हुए जिले के कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही उनके मित्रगण में केंद्रीय महासचिव डी डी पटेल,लक्ष्मीकांत पटेल, धनन्जय पटेल, गेसमोती पटेल, द्वारिका पटेल,नारायण चौधरी जी महासमुंद,करीम सर महासमुंद,केंद्रीय प्रवक्ता शिक्षाविद दिनेश चौधरीं,केंद्रीय मीडिया प्रभारी दुलेन्द्र पटेल सहित सामाजिक बन्धुओ,सहयोगी स्कूल शिक्षक,संकुल समन्वयक एस डनसेनाऔर विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर ऑपरेटरों में श्री छन्नू ठाकुर,कामेश यादव,चेलक जी,ने पूरा साथ दिया है।
डॉ.भुवनेश्वर प्रसाद पटेल का शोध हरिशंकर परसाई एवं लतीफ घोंघी की व्यंग्य की हंसी फुहार ही नही धार्मिक,राजनैतिक,आर्थिक, शैक्षिक,वैयक्तिक,निर्वैयक्तित,व्यंग्य का अध्ययन करते हुए सामाजिक संघर्ष की गुढ़ रहस्यों के प्रति हमारी समझ को बढ़ाता है,यह शोध हमारे समाज मे व्याप्त अंधविस्वास,कुरितियों पर किये गये प्रहार के महत्व को भी उजागर करता है। इस प्रक्रिया में उन्होंने (शोध दिशा,अलहद, जैसे विभिन्न अंतराष्ट्रीय पत्रिकाओं में कई अंतराष्ट्रीय शोध लेख प्रकाशित किये है, जिन्हे पूरे भारत में अत्यधिक सराहा गया है। डॉ भुवनेश्वर पटेल के उपलब्धि पर ओ पी चौधरी जी वित्त मंत्री छग शासन, रूपकुमारी चौधरी जी सांसद महासमुंद,उमेश पटेल जी पूर्व मंत्री विधायक खरसिया,डॉ.जवाहर नायक पूर्व विधायक, त्रिलोचन पटेल जी पूर्व विधायक, प्रकाश नायक जी पूर्व विधायक, रामानुज पटेल जी सयोंजक, प्रेमशंकर पटेल जी सयोंजक,डीईओ रायगढ़ सुश्री टी एक्का,डीएमसी एन चौधरी,एपीसी बी पटेल , एपीसी आलोक स्वर्णकार,बीईओ जी आर जाटवर,बी आर सी श्री मनोज अग्रवाल,प्राचार्य पी सी बघेल,शिक्षक गण गजेंद्र सिदार,सुरेश पटेल गौरीशंकर पटेल,तीर्थानन्द पटेल एवं समस्त प्रियजनों परिजनों ने उनकी इस स्वर्णिम उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी हार्दिक बधाई दी है।
अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति,क्षेत्रीय समिति,आंचलिक,परिक्षेत्रीय, ग्राम समिति के पदाधिकारी एवं विभिन्न समाज के वरिष्ठ जनों,विभागीय अधिकारियों द्वारा इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई है ।



