श्री बंजारी धाम के शिव मंदिर में भक्तजनो का लगा तांता

श्री बंजारी धाम के शिव मंदिर में भक्तजनो का लगा तांता
तमनार @संदेशा 24 @दुलेन्द्र पटेल
केलो बनांचल तहसील तमनार के केलो नदी के गोद मे बसे ग्राम तराईमाल में प्रसिद्व प्राचीन श्री बंजारी माई मन्दिर में प्रातः काल से ही हजारो माता बहनो भक्तजनो का तांता लगा रहा। केलो नदी तराईमाल बड़े तालाब व क्षेत्र के सैकड़ो शिवभक्तों ने जल अभिषेक पदयात्रा निकालकर शिवलिंग में अर्पित किया गया। सभी आगंतुक भक्तजनो के लिये पूजन दर्शन,पानी,नारियल प्रसाद खिचड़ी भोग ख़िलाया गय।

बता दे कि रायगढ़, तमनार,लैलूंगा घरघोड़ा तहसील के जगह जगह शिव मंदिरों में हजारो शिव भक्तजनो द्वारा कांवर यात्रा कर जलाभिषेक किया गया।

प्रथम सावन सोमवार कोसमनारा सत्यनारायण बाबा धाम,श्री बंजारी धाम तराईमाल स्थित श्री शिव मंदिर,श्री मालेश्वर व श्री सिधेश्वर मन्दिर तराईमाल, ग्राम पड़िगाँव के भूतल से 209 मीटर ऊंचाई पहाड़ पर शिव डोंगरी महादेव घरघोड़ा बड़झारिया विशाल पत्थर से लगा शिवलिंग,भूपदेवपुर रामझरना,देलारी लक्ष्मण धारा में हजारों भक्तजनो का सावन सोमवार में तांता लगा रहा।
श्री बंजारी धाम व बाबा धाम सेवा समिति द्वारा भक्तजनो की जलाभिषेक कांवर पदयात्रियो को पूजा अर्चना प्रसाद की व्यवस्था की जाती है। शिव भक्तों द्वारा आस्था श्रद्धा भक्तिभाव से मनोकामना फल बेलपत्र पुष्प दूध गंगा जल कांवर में लेकर गाजे बाजे डी जे साउंड के साथ नाचते गाते जयकारा बोल बम ॐ नमः शिवाय हर हर महादेव उद्घोष के साथ अभिषेक किया गया।

बंजारी धाम में रंगबल्लभ मालाकार,पंचराम मालाकार,घनश्याम मालाकार,चमार सिंह मालाकार पितरु,श्याम मालाकार,दुलेन्द्र पटेल मुन्ना,रुपेंद्र पटेल,बिहारी बलेचा,दीपक मालाकार,उदयभान मालाकार, बरत राम यादव,लखपति मालाकार,रोहित कुमार,चिरकुट मालाकार,गोपाल मालाकार,टिकेंद्र पटेल,पदमलोचन ,मनोज अन्य मंदिर समिति सदस्य कार्यकर्ताओ,सेवको दानदाताओ की उपस्थिति रही।



