कलेक्टर के आदेशानुसार नगर निगम ने ढिमरापुर में हटाया अतिक्रमण….एस डी एम एडिशनल कलेक्टर भी रहे उपस्थित

रायगढ़ जिला कलेक्टर के आदेशानुसार रायगढ़ शहर में नगर निगम आयुक्त रायगढ़ के निर्देशन में अतिक्रमण धारियों पर कड़ी कार्यवाही जा रही है,जिन लोगो को अतिक्रमण हटाने बोला गया है वे स्वयं ही हटा लें अन्यथा अतिक्रमण दस्ता टीम द्वारा जबरदस्ती हटाया जा रहा है।ज्ञात हो कि कलेक्टर भीमसिंग के आदेशानुसार नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के निर्देशन में 1जुलाई को ढिमरापुर से उर्दना चौक तक 5 से 6 लोगो का अतिक्रमण हटाया गया।कार्यवाही के दौरान नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे एस डी एम उर्वसा ,अतिरिक्त कलेक्टर आशीष देवांगन,तहसीलदार सोम,नायब तहसीलदार विक्रांत राठौर,आर आई ,पटवारी समेत भवन अधिकारी प्रतुल श्रीवास्तव,सोनू चौधरी,नीरज सिंग ठाकुर एवं अतिक्रमण दस्ता टीम उपस्थित रही।आयुक्त ने कहा भविष्य के लिये भी कब्जाधारी सावधान रहें हम उन सभी स्थलों को चिन्हांकित कर रहे है जहाँ अतिक्रमण हुआ है जल्द ही वहाँ कार्यवाही जी जाएगी।


