तमनार
Dulendra PatelJuly 29, 2024
घटोरिया धाम से बाबा धाम में जलाभिषेक पदयात्रा में सैकड़ों शिवभक्त हुए शामिल

घटोरिया धाम से बाबा धाम में जलाभिषेक पदयात्रा में सैकड़ों शिवभक्त हुए शामिल
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 29.7.2024
केलो नदी से लगे माँ घटेश्वरी मन्दिर के पास सैकड़ों शिवभक्त ने सावन के द्वितीय सोमवार को घटोरिया धाम कसडोल से केलो नदी में जल देव की विधि विधान से पूजा अर्चना कर जलाभिषेक पदयात्रा प्रारम्भ की गई। शिवभक्तों को भैसगढ़ी,बरलिया में चाय पानी की व्यवस्था की गई।घटोरिया कसडोल तमनार क्षेत्र के सैकड़ो शिवभक्तों ने जल अभिषेक पदयात्रा निकालकर श्री सत्यनारायण बाबा धाम के शिवलिंग में फल पुष्प दूध अर्पित किया गया। सभी आगंतुक भक्तजनो के लिये श्री श्री 108 सत्यनारायण बाबा धाम कोसमनारा समिति द्वारा पूजन दर्शन,पानी,नारियल प्रसाद से शिवभक्त गदगद हुए।
बता दे कि रायगढ़ जिले तमनार तहसील के जगह जगह शिव मंदिरों में हजारो शिव भक्तजनो द्वारा कांवर यात्रा कर जलाभिषेक किया गया। सावन द्वितीय सोमवार कोसमनारा सत्यनारायण बाबा धाम,श्री बंजारी धाम तराईमाल स्थित श्री शिव मंदिर,श्री मालेश्वर व श्री सिधेश्वर मन्दिर तराईमाल में हजारों भक्तजनो का सावन सोमवार में तांता लगा रहा।
बाबा धाम सेवा समिति द्वारा भक्तजनो की जलाभिषेक कांवर पदयात्रियो हेतु पूजा अर्चना प्रसाद की व्यवस्था की गई। शिव भक्तों द्वारा आस्था श्रद्धा भक्तिभाव से मनोकामना फल बेलपत्र पुष्प दूध गंगा जल कांवर में लेकर गाजे बाजे डी जे साउंड के साथ नाचते गाते जयकारा बोल बम ॐ नमः शिवाय हर हर महादेव उद्घोष के साथ अभिषेक किया गया।घटोरिया पूजन व जलाभिषेक पदयात्रा समिति के भोज राम साहू डिलेश्वर साव,करण अमन सिदार, हेमसागर,अमन साहू,सूर्यकांत साहू खेमसागर साहू हरि साहू राज पटनायक सोनू गजनी,मनोज अरविंद साहू राहुल निर्मल अन्य शिवभक्त शामिल रहे।


