
शास.प्राथ.शाला जामपाली में महिला मंच रायगढ़ ने कराया न्योता भोजन
अखिल भारतीय अघरिया महिला मंच रायगढ़ कई प्रकार के रचनात्मक व सामाजिक कार्यो में अपनी महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका निभाई जा रही है। इसी श्रृंखला में 2 अगस्त शुक्रवार को महिला मंच रायगढ़ अध्यक्ष नमिता चौधरी, संयोजिका कमला नायक एवं सुशीला पटेल के मार्गदर्शन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष लीशा पटेल, सुनीता नायक, केंवरा पटेल, मिली पटेल, कृष्णा पटेल, सीमा पटेल, सरोज पटेल, प्रियंका पटेल, शर्मिला माधुरी नायक, पम्मी पटेल, सुकांति पटेल, सरोजिनी पटेल, पुसौर संयोजिका गिरजा पटेल द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय जामपाली रायगढ़ में पहुंचकर न्यौता भोजन के रूप में पौष्टिक, स्वादिष्ट भोजन मटर पनीर,दाल फ्राई,चावल मिष्ठान्न जलेबी,मंच चॉकलेट,केला का वितरण किया गया। साथ ही शिक्षण सामग्री के रूप में कॉपी, पेन का भी वितरण किया गया। इनके इस सौहार्दपूर्ण सप्रेम भेंट से बच्चे और शिक्षक भी बहुत प्रसन्न हुए। प्रधान पाठक कृष्णा पटेल द्वारा महिला मंच के इस योगदान की गदगद मन से प्रशंसा की गई। बच्चो एवं शिक्षकों द्वारा इस नेक कार्य के लिए महिला मंच का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय अध्यक्ष डॉ.भुवनेश्वर पटेल द्वारा महिला मंच द्वारा सामाजिक नेक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रशंसा किया गया।


