केलो वनांचल तमनार के चहुंओर हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस
केलो वनांचल तमनार के चहुंओर हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

केलो वनांचल तमनार के चहुंओर हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस
तमनार @ संदेशा 24
केलो वनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के चहूंओर सभी स्कूल,ग्राम पंचायतो उद्योगों में 15 अगस्त 78 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय पर्व पर देश के वीर शहीदो को नमन करते ग्राम पंचायत भारत देश को विकसित समृद्धशाली बनाने अच्छे नागरिक का कर्तव्य निभाते हर घर तिरंगा अभियान सफल बनाया गया।
तमनार तराईमाल बड़गांव सराईपाली भुईकुर्री,जीवरी डारआमा,राबो कचकोबा अन्य ग्रामो में हर घर तिरंगा अभियान तिरंगा मेला में बच्चे युवा महिलाओं वरिष्ठगणो भारी उत्साह के साथ शामिल हुए। 
स्थानीय उद्योग जेपीएल,अदाणी,नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड,सिंघल इंटरप्राइजेज, एनआरवीएस स्टील, बीएस स्पंज,रायगढ़ इस्पात एन्ड पावर,नवदुर्गा फ्यूल सराईपाली,श्री रूपाना धाम स्टील,सुनील स्पंज आयरन अन्य उद्योग में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
स्वामी आत्मानंद स्कूल,शासकीय हायर सेकेंडरी,आदर्श ग्राम्य भारती,सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं द्वारा बस स्टैंड ,जगन्नाथ मंदिर पारा, थाना,बेटी बचाओ चौक में प्रभात फेरी झांकी निकाल कर भारत माता छत्तीसगढ़ महतारी अमर शहीदों का जयघोष किया गया।
हाईस्कूल तमनार में ध्वजारोहण कार्यक्रम शाला विकास समिति अध्यक्ष मंगल साव प्रिंसिपल अन्य गणमान्य नागरिको द्वारा भारत माता,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया।
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल तमनार में ध्वजारोहण के बाद देश भक्ति मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को सम्मानित गया।
शिक्षा व बीआरसी कार्यालय में जनपद उपाध्यक्ष बुढा गौटिया, बीईओ मोनिका गुप्ता,एबीईओ यूके सिदार,बीआरसी जेपी साहू एवं अन्य स्टाफ,तमनार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में बीएमओ डॉ एके मिंज एवं समस्त स्टाफ,थाना तमनार में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर एवं स्टाफ,वन परिक्षेत्राधिकारी कार्यालय में रेंजर लाल साय एवं स्टॉपगण, तहसील कार्यालय में तहसीलदार रिचा सिंह, अन्य कर्मचारी गण, जनपद पंचायत तमनार में जनपद अध्यक्ष सविता कमल राठिया,बुढा गौटिया,ममता साव,गायत्री बेहरा,हेमलाल साहू,जयप्रसाद किसान,टिकेश्वरी कन्हाई पटेल,शांति यादव सीईओ मदन लाल साहू अन्य जनपद सदस्य एवं कर्मचारी गणों की उपस्थिति रही।ग्राम पंचायत तमनार में सुश्री ग़ुलापी सिदार,सचिव सरिता राठिया एवं पंचगण एवं युवा महिला गणमान्य नागरिकों द्वारा आन बान शान से तिरंगा झंडा फहराया गया।


