महिला पतंजलि समिति द्वारा जड़ी-बूटी दिवस औषधीय गुणों वाले पौधों का रोपण एवं वितरण

महिला पतंजलि समिति द्वारा जड़ी-बूटी दिवस औषधीय गुणों वाले पौधों का रोपण एवं वितरण

तमनार @संदेशा दुलेंद्र पटेल 4.8.2020 रायगढ़ जिला के तमनार तहसील में महिला पतंजलि योग समिति द्वारा परमपूज्य श्रद्धेय आचार्य जी के पावन जन्मदिवस को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया।आयुर्वेद हमारी संस्कृति और चिकित्सा पद्दती है । भारत के ऋषि-मुनियों का ज्ञान है आयुर्वेद हमारे पूर्वजों का विश्वास है आयुर्वेद योग आयुर्वेद स्वदेशी और वैदिक संस्कृति के इस पुण्य अनुष्ठान को अपने निरंतर तप और पुरुषार्थ से आगे बढ़ाने का एक बहुत बदा देवत्व का, ऋषित्व का कार्य श्रद्धेय आचार्यश्री के द्वारा सम्पादित हो रहा है । जिला महिला प्रभारी गीतांजलि पटनायक के नेतृत्व में प्रातः योग-हवन के पश्चात जिले के विभिन्न तहसीलों में हजारो औषधीय गुणों वाले पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। जिला अध्यक्ष गीतांजलि पटनायक, संगठन मंत्री दमयंती गजरे, तहसील प्रभारी जम्मोवती जयसवाल, कस्तूरी बहन एवं सीता महंत की उपस्थिति रही।



