बिहान द्वारा राबो सराईपाली क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरुआत
बिहान द्वारा राबो सराईपाली क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरुआत

बिहान द्वारा राबो सराईपाली क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरुआत
तमनार जनपद पंचायत तमनार के कलस्टर सराईपाली में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान )अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की दीदियो द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में अधिक से अधिक पौधरोपण कर संरक्षण संवर्धन का संकल्प लिया गया।
उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरूवात की गई है। इसी क्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दिनांक 22 अगस्त 2024 से वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ किया गया है। लोकसभा व विधानसभा सदस्यों जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुए सहयोगी संस्थाओं, विभागों के माध्यम से दिनांक 22 अगस्त, 2024 से इस अभियान की शुरूवात जिला जनपद व क्लस्टर स्तर पर किया गया है।क्लस्टर संगठन के अध्यक्ष सोना साहू सचिव भगवती डनसेना कोषाध्यक्ष सरस्वती रौतिया एरिया पीआरपी केसर बानो एवं पुरे क्लस्टर संगठन के सदस्य द्वारा हर गांवों मे पौधोंरोपण का कार्य किया गया।


