नलवा स्टील एंड पॉवर लिमिटेड द्वारा उज्वलपुर -तराईमाल स्कूल बस व्यवस्था से विद्यार्थी हुए गदगद
नलवा स्टील एंड पॉवर लिमिटेड द्वारा उज्वलपुर -तराईमाल स्कूल बस व्यवस्था से विद्यार्थी हुए गदगद

नलवा स्टील एंड पॉवर लिमिटेड द्वारा उज्वलपुर -तराईमाल स्कूल बस व्यवस्था से विद्यार्थी हुए गदगद
तमनार @संदेशा 24 #दुलेन्द्र पटेल ग्राम पंचायत तराईमाल द्वारा उज्जवलपुर के 40 छात्र छात्राओं हेतु तराईमाल स्कूल आने जाने हेतु बस सेवा नही होने से बच्चे और उनके पालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बच्चों के शिक्षा व्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ता रहा था।
ग्राम पंचायत तराईमाल द्वारा उज्जवलपुर के छात्रों हेतु स्कूल बस व्यवस्था करने स्थानीय उद्योग को आवेदन किया गया था। एसडीएम घरघोड़ा श्रीमान रमेश कुमार मोर के सराहनीय प्रयास से नलवा स्टील एंड पॉवर लिमिटेड तराईमाल सीएसआर मद से स्कूल आने जाने हेतु निशुल्क बस सेवा व्यवस्था 27 अगस्त से प्रारम्भ की गई है। ग्राम पंचायत तराईमाल के सरपंच लक्ष्मी भगत,उप सरपंच घनश्याम मालाकार,पूर्व सभापति पितरु मालाकार अन्य ने नलवा स्टील एंड पॉवर लिमिटेड व एसडीएम घरघोड़ा को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बस सेवा शुरु होने से बच्चे गदगद नजर आए।
नलवा स्टील एंड पॉवर लिमिटेड तराईमाल के डायरेक्टर व प्लांट हेड एसएस राठी ने बताया कि शिक्षा स्वास्थ्य जन विकास सामाजिक उत्तरदायित्व निर्वहन के क्षेत्र में हर सम्भव प्रयास की जा रही है। क्षेत्रीय विकास के लिए हम सदैव तत्तपर हैं। हमें खुशी होती है कि हम क्षेत्र के विकास में समर्थ हुए हैं। आज उज्जवलपुर के विद्याथियों के चेहरे मेें मुस्कान देखकर बहुत सुखद अनुभूति हो रही है। 
उज्जवलपुर से तराईमाल स्कूल बस सेवा शुभारंभ में पितरू मलाकार, श्याम मलाकार , प्राचार्य मेम अलका गोडबोले,राजकुमार त्रिपाठी गनपत कशेर अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पालक गणो की उपस्थिति रही।


