खस्ताहाल सड़क समस्या निराकरण हेतु गारे के ग्रामीणों ने किया नाकेबंदी

खस्ताहाल सड़क समस्या निराकरण हेतु गारे के ग्रामीणों ने किया नाकेबंदी
सैकड़ो ग्रामीणों, प्रशासन,उद्योग प्रबंधन के साथ बैठक
लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों का किया समर्थन
तमनार @संदेशा 24
रायगढ़ जिले के केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य औद्योगिक क्षेत्र तमनार के ग्राम गारे में विद्यार्थी महिला वरिष्ठगणो जनप्रतिनिधियों द्वारा खस्ताहाल सड़क मरम्मत को लेकर 30 अगस्त शुक्रवार से ग्राम पंचायत गारे में धरना प्रदर्शन कर आर्थिक नाकेबंदी किया गया।
सैकड़ो ग्रामीणों, घरघोड़ा एसडीएम रमेश कुमार मोर,तहसीलदार रिचा सिंह,थाना प्रभारी घरघोडा निरीक्षक अमित तिवारी, जेएसपीएल कोल माइन्स व शारडा एनर्जी व मिनरल्स लिमिटेड के अधिकारी प्रतिनिधि एवं पुलिस प्रशासन के कर्मचारियो की उपस्थिति में ख़स्ताहाल सड़क समस्या के निराकरण हेतु चर्चा परिचर्चा की गई। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क की मरम्मत नही हो जाती नाकेबंदी जारी रहेगा। ग्रामीणों को सिर्फ आश्वासन मिलता है।

ग्रामीणों के नाकेबंदी की सूचना मिलते ही विधायक विद्यावती सिदार धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों का समर्थन करते हुए खुद धरने पर बैठ गईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास के नाम पर कंपनियों की स्थापना के बावजूद, सड़क मरम्मत के कार्य में प्रशासन की उदासीनता से ग्रामीणों में आक्रोश है। विधायक सिदार ने कहा यदि कोई कंपनी किसी भी गांव को गोद ले लेती है तो गांव के संपूर्ण विकास की जिम्मेदारी कंपनी की होती है लेकिन यहां की कंपनीयां अपना वादा भूल रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के संघर्ष में वह पूरी तरह साथ हैं और जब तक सड़क की मरम्मत नहीं होती, तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि ग्राम गारे के प्रभावित ग्रामीणों ने सड़क समस्या के हल हेतु 22 अगस्त 2024 को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोडा को आवेदन देकर समस्याओं के त्वरित निराकरण करने आग्रह किया गया था निराकरण नही होने पर 30 अगस्त से आर्थिक नाकेबंदी किए जाने सूचना दी गई थी।
ग्राम गारे के ग्रामीणों ने बताया कि जेएसपीएल कोल माइंस संचालित है। गारे गांव के मध्य से मुख्यमार्ग गुजरता है जिसके माध्यम से कम्पनियों का कोल परिवहन डम्परों के माध्यम से किया जा रहा है गारे बस्ती के मध्य से गुजरने वाली सड़क का उपयोग किया जाता है जिस कारण से पूरा सडक जर्जर व खतरनाक हो गया है। बरसात में पूरा सड़क कीचड़मय हो गया है जिससे जन जीवन प्रभावित हो गया है। विद्यालय में पढ़ाई करने वाले बच्चे कीचड़ से गंदे होकर स्कूल जाते है तथा सूखा के समय में धूल डस्ट से पूरा गांव प्रदूषित हो जाता है। वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण व डम्परों के कतारयुक्त आवागमन से जन जीवन खतरा हो गया है। इस संबंध में अनेकों बार थाना में सूचना दिया जा चुका है। उक्त कंपनी के द्वारा सड़क का नियमित रख रखाव नहीं किया जा रहा है जिससे समस्या विकराल हो चुका है।कोयला परिवहन हेतु ग्राम से दूर बायपास मार्ग का निर्माण कर कोयला परिवहन किया जावे।
वरिष्ठ ग्रामीण एकम्बर सिदार ने बताया कि एसडीएम घरघोडा द्वारा आदेश का पालन करते गर्मी माह में मरम्मत किया जाता तो सड़क की दुर्दशा नही होती। राजेश त्रिपाठी ने बताया कि कम्पनियों एसडीएम का आदेश नही मानते है तो गांव के लोगो का कहाँ मानेंगे कीड़े मकोड़े के जिंदगी जी रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि हुंकराडीपा चौंक से बंजारी मंदिर मिलूपारा तक की करीबन 7.5 किमी सड़क को जेएसपीएल, शारडा एनर्जी एंड मिनरल्स, अधीक्षण अभियंता,कोयला खदान विभाग प्रकोष्ठ छ.ग. स्टेट पॉवर जनरेशन कं. लि.मि.,अंबुजा सीमेन्ट लिमि. खम्हरिया को आबंटित क्षेत्र का सड़क निर्माण करने,मजबूतीकरण एवं सुदृढ़ीकरण मरम्मत करने 21.6.2024 जारी किया गया है लेकिन कम्पनी द्वारा लापरवाही बरती गई है।



उल्लेखनीय है कि हुंकराडीपा चौंक से बंजारी मंदिर मिलूपारा तक की करीबन 7.5 किमी उक्त सड़क कोयला खनन क्षेत्र में आने के कारण भारी वाहनों ओवर लोड से खस्ताहाल हो चुका है।
अनुविभागीय अधिकारी (रा.) घरघोड़ा कार्यालय में आवेदको द्वारा प्रस्तुत आवेदन के निराकरण हेतु एसडीएम द्वारा अतिशीघ्र आबंटित क्षेत्र का सड़क निर्माण करने,मजबूतीकरण एवं सुदृढ़ीकरण मरम्मत करने 21.6.2024 जारी किया गया। जिसमे 1 मेसर्स जिन्दल स्टील एण्ड पॉवर लिमिटेड खरसिया रोड़ रायगढ़,2 मेसर्स शारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लि.मि. करवाही 3 अधीक्षण अभियंता,कोयला खदान विभाग प्रकोष्ठ छ.ग. स्टेट पॉवर जनरेशन कं. लि.मि. घरघोड़ा,4 अंबुजा सीमेन्ट लिमि. खम्हरिया है।
बरसात में सड़क की स्थिति काफी दयनीय खस्ताहाल हो जाने से कई छोटी बड़ी दुर्घटनाएं घट रही है। विकास खण्ड तमनार की माइंस जेएसपीएल,हिंडालको, शारडा एनर्जी,कोल माइंस छ.ग. स्टेट पॉवर जनरेशन,अंबुजा अन्य के अधिकारी कर्मचारी एवं भारी वाहनों का आवागमन होता है। तमनार क्षेत्र के कई गांवों गारे मिलुपारा,उरबा, पेलमा, हिंझर, कोडकेल और लालपुर एवं लैलूंगा ब्लॉक के लोग भी आवागमन करते है।


