नलवा स्टील एण्ड पॉवर लिमिटेड में हर्षोल्लास से मना शिल्पदेव भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती

नलवा स्टील एण्ड पॉवर लिमिटेड में हर्षोल्लास से मना शिल्पदेव भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती
तमनार @संदेशा 24
नलवा स्टील एण्ड पॉवर लिमिटेड में सृजन एवं शिल्प के देव भगवान श्री विश्वकर्मा जी स्थापना कर उनकी जयंती पारंपरिक ढंग से श्रद्धा एवं धूमधाम से मनायी गई। रोलिंग मिल परिसर स्थित आकर्षक पंडाल में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की मूर्ति स्थापित कर पूरे मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ पूजा अराधना कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की मंगलकामना की गई। प्रात संयंत्र निदेशक एवं प्रमुख श्री एसएसराठी जी के द्वारा संयत्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ पूजा अर्चना कर कर्मचारियों श्रमिकों एवं समस्त अंचलवासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली हेतु प्रार्थना की गई तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

सुख एवं समृद्धि हेतु वैदिक काल से ही भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजन किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि विश्वकर्मा जी के पूजन से सुख समृद्धि तो मिलती ही है साथ ही भगवान दुर्घटनाओं आदि से सभी की रक्षा भी करते है। संयंत्र निदेशक एवं प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि अपने कार्य का ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन भी भगवान श्री विश्वकर्मा की सच्ची आराधना है

संयंत्र के समस्त कर्मचारी एवं श्रमिकों ने पूरे उत्साह के साथ भगवान श्री विश्वकर्मा जी के आराधना हेतु विगत दिनों से तैयारियां कीं थी। नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड में स्थित समस्त विभागों जैसे रोलिंग मिल डीआरआई एसएमएस पावर प्लांट गैरेज आदि में भी विधि विधान से श्री विश्वकर्मा जी कि पूजा अर्चना की गई एवं समस्त आगंतुकों को मिष्ठान एवं प्रसाद वितरण किया गया।

नवनिर्मित नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड में इस बार आकर्षक पंडाल में श्री विश्वकर्मा जी की पूजा कि गई जो संयंत्र में विशेष आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस आकर्षक पंडाल को देखने के लिये लोगों की काफी भीड रही। संयंत्र में पूरा दिन उत्सव जैसा माहौल था कर्मचारियों के साथ-साथ आस-पास के ग्रामीण परिवारों का भगवान विश्वकर्माजी के साथ संयंत्र दर्शन हेतु पूरे दिन आवागमन लगा रहा। 18 सितंबर बुधवार को श्रृष्टि के रचियता श्री विश्वकर्माजी का विधिवत पूजा अर्चना कर संयंत्र के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिती में बड़े हर्षोल्लास बैण्ड़ बाजे अबीर गुलाल के साथ प्रसाद वितरण करते हुए प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा।



