रायगढ़
बिना मास्क के घूमते नजर आने पर फोटो खींचकर इस नंबर पर भेजें….

रायगढ़।अपने जिले को कोरोना संक्रमण मुक्त रखने के लिये पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने रायगढ़ के जागरूक जनता से अपील की है कि जिला प्रशासन के गाईड लाईन का पालन करें, यदि को पालन नहीं करता है तो संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को बतावें तथा सार्वजनिक स्थानों पर बगैर मास्क/फेस कवर के घूमते व्यक्ति के फोटो खींचकर रायगढ़ पुलिस के व्हाटसअप नम्बर 9479193299 अथवा उस क्षेत्र के संबंधित थाना/चौकी प्रभारी के व्हाटसअप नम्बर पर शेयर करें ।
फोटो भेजने वाले का नाम गुप्त रखा जावेगा तथा बैगर मास्क के घूम रहे लोगों की पहचान कर उस पर कार्यवाही की जावेगी । उक्त बातें मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम में शहर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के सदस्यों से सौजन्य भेंटकर उन्हें मुहिम में बढ़चढ कर हिस्सा लेने एवं अपने न्यूज पेपर, वेब पोटर्ल पर इसे प्रमुख्ता से स्थान देकर सफल बनाने में दिये गये विशेष सहयोग के लिये धन्यवाद दिये!!


