रायगढ़। बहन पहुंची भाई के घर राखी बांधने, ड्रम में मिली मां की लाश!! पढ़ें पूरी खबर!!

रायगढ़ जिले की बरमकेला तहसील के गांव सांडा में एक युवक( मिट्ठू बहरा) ने अपने ही मां की हत्या कर दी और लाश को ड्रम में डाल कर फरार हो गया!! राखी के दिन 3 अगस्त को जब बहन भाई को राखी बांधने घर पर आई, तब जाकर राज से पर्दा उठा!! बहन ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया कि वह सोमवार को अपने ससुराल भीखमपुर से भाई मिट्ठू को राखी बांधने के लिए आई थी!! जब वह भाई की घर में घुसी तो कमरे से बदबू आ रही थी!! कुछ अनहोनी के शक पर पड़ोसियों को बुला लिया!! जब उन लोगों ने इधर-उधर देखा तो नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में सुखमति बाई (55 वर्ष ) का शव पड़ा मिला!! पुलिस ने देर शाम तक आरोपी को भी पकड़ लिया!! पूछताछ में उसने मां की हत्या कर शव ड्रम में छिपाए जाने की बात कही है!! आरोपी के खिलाफ धारा 302 201 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया!!
तंत्र विद्या सीखना चाहता था आरोपी!!
जिस कमरे में महिला का शव बरामद हुआ है उसके कुछ दूर पर एक पुराना कमरा था जिसमें काफी देवी देवताओं के मूर्ति व पोस्टर लगे थे इस कमरे में आरोपी ने तंत्र विद्या को लेकर पूजा की देवी प्रतिमा के पास दो मुर्गे भी मिले हैं जिनकी भी बलि दी गई है!! पुलिस अब इस बात को पता लगाने में लगी है कि आरोपी अकेले था या उसके साथ और कोई भी था!! अब हत्या को बलि मान जांच कर रही पुलिस हालांकि अफसरों ने बलि से इनकार किया है!!


