तमनार
सारे स्कूल बिना व्यवधान हो रहे संचालित..बच्चों या पालकों को असुविधा न हो इसके लिए जिला प्रशासन विशेष रूप से सतर्क

सारे स्कूल बिना व्यवधान हो रहे संचालित..बच्चों या पालकों को असुविधा न हो इसके लिए जिला प्रशासन विशेष रूप से सतर्क
रायगढ़@ संदेशा 24
शहर बंद के आह्वान के बीच स्कूलों के बंद होने को लेकर खबरें सामने आने पर एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी ने जानकारी दी है कि सभी स्कूल अपने शेड्यूल के अनुसार बिना व्यवधान संचालित हैं।

स्कूलों में कक्षाएं लगी हुई हैं जहां पढ़ाई हो रही है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने एसडीएम रायगढ़ और जिला शिक्षाधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी स्कूलों के सुचारू संचालन के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। जिससे बच्चों या पालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।