पुंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंजनी स्टील प्लांट में हादसा श्रमिक की मौत

पुंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंजनी स्टील प्लांट में हादसा श्रमिक की मौत
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल
रायगढ़ जिले के पुंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंजनी स्टील लिमिटेड प्लांट उज्जवलपुर में करीबन 30 फीट शेड में मरम्मत के दौरान हादसा हो गया। हादसे के बाद घायल श्रमिक राकेश सिंह को मेट्रो हॉस्पिटल रायगढ़ ले जाया जहां इलाज के दौरान 21 सितंबर शनिवार को मौत हो गई। पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच करवाई में जुट गई है।
शव का पोस्टमार्टम पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को परिवार वालो को सौपा गया।
थाना पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने बताया कि अंजनी स्टील प्लांट उज्जवलपुर में करीबन 30 फीट शेड में मरम्मत के दौरान हादसा होने से घायल श्रमिक को इलाज हेतु मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां ईलाज के दौरान राकेश सिंह पिता भागवत सिंह उम्र 27 वर्ष भोजपुर बिहार निवासी था।
ग्रामीणों ने बताया कि अंजनी प्लांट द्वारा बिना सुरक्षा उपकरणों के शेड के ऊपर मरम्मत का काम कर करवाया जा रहा था मरम्मत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था रहती तो युवक का मौत नही होती। उद्योग प्रबंधन सुरक्षा नियमो की पालन नही कर रही है।



