कसडोल के भुप्रभावित ग्रामीणों ने रोजगार स्थाई नौकरी हेतु किया अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

कसडोल के भुप्रभावित ग्रामीणों ने रोजगार स्थाई नौकरी हेतु किया अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
तमनार @संदेशा 24
रायगढ़ जिले के तहसील तमनार अंतर्गत केलो मॉ घटेश्वरी के गोद मे बसे ग्राम कसडोल में जेपीएल द्वारा लगाए जा रहे सोलर प्लांट में भूप्रभावित किसान परिवारों द्वारा रोजगार स्थाई नौकरी की मांग को लेकर 23 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरुआत की गई है।

आक्रोशित भुप्रभावितो युवा महिलाओं वरिष्ठगणो ने नारेबाजी करते नजर आए।
भीख नही अधिकार चाहिए भुप्रभावितो को रोजगार चाहिये ,प्लांट प्रबंधन की तानाशाही नही चलेगी
बता दे कि प्रभावित किसान परिवार एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा 19 सितंबर को कलेक्टर रायगढ़ को आवेदन देकर योग्यता अनुसार रोजगार स्थायी नौकरी उपलब्ध कराने आग्रह किया गया था प्रभावित परिवारों द्वारा 23 से अनिश्चित कालिन हड़ताल प्रारम्भ की गई है।

प्रभावित ग्रामीणों ने बताया कि जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन कृषि है। अधिग्रहण के पूर्व प्रशासन एवं कंपनी द्वारा रोजगार नौकरी का लुभावना सपना दिखाया गया था लेकिन किसी भी प्रभावित परिवार को रोजगार नही दिया गया है। जिंदल प्रबंधन द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है।
कसडोल धरना स्थल में भुप्रभावित ग्रामीणों,जनप्रतिनिधियों एवं प्लांट प्रबंधन,प्रशासन के साथ 5 बजे से चर्चा परिचर्चा की गई। जिसमे तमनार तहसीलदार रिचा सिंह,नायाब तहसीलदार रश्मि पटेल, थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, जेपीएल प्लांट प्रबंधन से प्रशांत गुप्ता लाइजनिंग ,कुलदीप बघेल एवं जनप्रतिनिधियों में भाजपा जिला महामंत्री सतीश चंद बेहरा,भाजपा उपाध्यक्ष अरुण राय,मण्डल अध्यक्ष जतिन्द्र साव,बंशीधर चौधरी,गिरिजाशंकर पटेल,नरेश साहू उप सरपंच अन्य भुप्रभावित,गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।



