शासकीय महाविद्यालय तमनार में धूमधाम से मनाया गया रासेयो स्थापना दिवस

शासकीय महाविद्यालय तमनार में धूमधाम से मनाया गया रासेयो स्थापना दिवस
तमनार @संदेशा 24
शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध रासेयो इकाई शासकीय महाविद्यालय तमनार में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस 24 सितंबर धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय में रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी।जिसमें स्वयंसेवकों ने विशेषकर नृत्य एवं गायन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई।

रासेयो के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद एवं महात्मा गांधी की तस्वीर पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम अधिकारी कमल यशवंत सिन्हा ने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवकों को अनुशासन के महत्व के विषय में बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एम दाश सर, सहायक प्राध्यापक भारतेन्द्र भूषण त्रिपाठी , अजय चौहान एवं अलका भगत एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी राकेश पटेल ने स्वयंसेवकों को संबोधित कर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया व प्रेरित किया। प्राचार्य ने मुक्त कंठ से महाविद्यालय के स्वयंसेवकों के योगदान की प्रशंसा की। मंच का सफल संचालन सुचि पटनायक , महेंद्र चौहान, मोंगरा राठिया एवं श्रवण कुमार राठिया ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम में भूतपूर्व स्वयंसेवक भी सम्मिलित हुए ।



