तमनार
भाजपा मंडल रोडोपाली द्वारा श्री राम मंदिर हवन पूजन में यजमान सुनीति सत्यानन्द राठिया पूर्व मंत्री शामिल

भाजपा मंडल रोडोपाली द्वारा श्री राम मंदिर हवन पूजन में यजमान सुनीति सत्यानन्द राठिया पूर्व मंत्री शामिल


तमनार दुलेंद्र पटेल 6.8.2020
अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमिपूजन के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल रोडोपाली द्वारा श्री राम मंदिर में हवन पूजन भव्य रामचरित मानस कथा का आयोजन किया गया। केलो आदिवासी बनांचल में श्री राम मंदिर शिलान्यास पर खुशियां चहुँओर घर घर रंगोली सजाकर,मन्दिर में हवन पूजन,कीर्तन भजन,रामायण पाठ के साथ भव्य दीपोत्सव मनाया गया।
श्री राम मंदिर रोडपाली में मुख्य यजमान सुनीति सत्यानन्द राठिया पूर्व मंत्री, मंडल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी जिला पंचायत सदस्य रोहणी बसन्त राठिया जनपद उपाध्यक्ष बुढा गौटिया भरत पंडा गोविंद देहरी रत्थु गुप्ता दुर्योधन पटेल अन्य कार्यकर्ताओ श्री राम भक्तजनो द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना हवन पूजन किया गया।पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया ने सभी क्षेत्र व देश वासियों को श्री राम मंदिर शिलान्यास पर बधाई देते कहाकि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम प्रभु की आशीर्वाद से प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के अथक परिश्रम से भव्य श्री राम मंदिर की भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। 5 सौ साल बाद भारत के लाखो रामभक्त,संत ऋषि मुनियों,कार सेवको श्री राम भक्तजनो की त्याग तपस्या बलिदान का परिणाम है।भव्य मंदिर निर्माण में तन मन धन से यथा दान सहयोग की जाएगी।



