तमनार
Dulendra PatelOctober 1, 2024
नवरात्र दुर्गा पूजा दशहरा हेतु थाना तमनार में शांति समिति की बैठक

नवरात्र दुर्गा पूजा दशहरा हेतु थाना तमनार में शांति समिति की बैठक
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल
थाना तमनार में शांति समिति की बैठक 1 अक्टूबर मंगलवार को श्रीदुर्गा पूजन दशहरा को लेकर श्रीदुर्गा पूजन शांति समिति की बैठक तहसीलदार श्रीमती रिचा सिंह की अध्यक्षता में तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगंवकर अन्य दुर्गा पूजन समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि गणो की उपस्थिति हुए।
श्री दुर्गा पूजन समिति पदाधिकारियों प्रतिनिधियों को श्रीदुर्गा पूजा,जल यात्रा,रावण दहन,मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शांति व सौहार्द के साथ आस्था भक्तिमय माहौल में मनाने हेतु चर्चा परिचर्चा की गयी।
तहसीलदार श्रीमती रिचा सिंह ने कहाकि शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते शांति,सौहार्दपूर्ण वातावरण में नवरात्र दशहरा पर्व निर्विघ्न सम्पन्न हो। माईक सेट चलाने अनुमति एसडीएम से लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश को पालन करें। दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में किसी प्रकार का तीव्र ध्वनि बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
बैठक में आगामी नवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
टी आई निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर ने कहाकि पंडालो में बिजली के खुले तार न रखे जाएं,रात्रि के समय पंडाल खाली नहीं छोड़े जाएं,फूहड़ और आपत्तिजनक संगीत न बजाने से सख्ती से बचने की हिदायत दी गई।पुलिस मित्र और वालंटियर सहयोग करे। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पुलिस बल की तैनाती होगी। सभी समितियों से प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर आयोजन को सफल बनाने अपील की गई। बैठक में सर्योदय नव युवक मंडल,मां दुर्गा मित्र मंडल,नव दुर्गा समिति बरभाठा चौक,तन्मय नव युवक मंडल बाजार पारा तमनार,दुर्गा पूजन समिती इन्दिरानगर,मां दुर्गा मंदिर कुधरीपारा,दुर्गा पूजन समारोह ग्राम डोलेसरा,दुर्गा पूजन समारोह मड़वाडूमर के सदस्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।



